फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Job fair in Aligarh on 11 October

Job Fair: अलीगढ़ में रोजगार मेला 11 अक्टूबर को, 40 कंपनियां देंगी 3500 नौकरी, ऐसे करें आवेदन

Thu, 05 Oct 2023 07:11 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 05 Oct 2023 07:11 PM IST
सार

सहायक निदेशक सेवायोजन  ने बताया कि 11 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से रोजगार मेले का आयोजन मथुरा बाईपास पर नादा पुल स्थित विवेकानंद कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट पर होगा। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आईटीआई, कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में इस मेले का आयोजन होगा।

विज्ञापन
Job fair in Aligarh on 11 October
रोजगार मेला - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

अलीगढ़ के विवेकानंद कॉलेज में 11 अक्तूबर को रोजगार मेला लगेगा। रोजगार मेला में 40 कंपनियां आएंगी और लगभग 3500 पदों पर चयन कर नियक्ति पत्र देंगी।

विज्ञापन


सहायक निदेशक सेवायोजन  ने बताया कि 11 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से रोजगार मेले का आयोजन मथुरा बाईपास पर नादा पुल स्थित विवेकानंद कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट पर होगा। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आईटीआई, कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में इस मेले का आयोजन होगा। मेले में 40 कंपनियों द्वारा लगभग 3,500 रिक्त पदों पर चयन कर बेरोजगारों को स्थल पर ही नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन


ये आ रहीं कंपनियां
रोजगार मेला में अशोका लीलैण्ड रूद्रपुर, अमास स्किल वेन्चर्स प्रा0 लि0 गुड़गांव, विजन इण्डिया सर्विस नोयडा, हंस सोलर रिनेवल एनर्जी इण्डिया प्रा0लि0 बुलन्दशहर, मानसी गंगा बिल्डर्स एण्ड इंजी0 प्रा0लि0 अलीगढ़, जीलौग लौजिस्टिक सौल्यूंसस प्रा0लि0 दिल्ली, आयशन आटोमैटिव प्रा0लि0 हरियाणा, यजाकी इण्डिया प्रा0लि0 भिवाडी, आटोलिव प्रा0लि0 झज्जर हरियाणा, टाटा स्ट्राईव स्किल डवलपमेंट सेंटर अलीगढ़ आ रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पदों पर करेंगी चयन
ये कंपनियां मार्केटिंग, अप्रैन्टिशिप, अकाउण्टेन्ट, प्रोडक्शन एसोसिएट, कम्प्यूटर आपरेटर, सेल्स, वेलनेस एडवाईजर, सुपरवाईजर, स्टोर इंचार्ज, पैकिंग इन्चार्ज, टैक्नीशियन, टेलीकालर, सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटैक, बीबीए, एमबीए उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।

ऐसे करें आवेदन
जो रोजगार मेला में भाग लेना चाहते हैं, वह सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in या  www.ncs.gov.in पर लॉगिन कर सकते हैं। रोजगार मेला में अभ्यर्थी अपने साथ पंजीयन कार्ड (एक्स-10), समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों की फोटो एवं मूल प्रति, फोटो आईडी, 02 फोटो एवं रिज्यूमे लेकर जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed