फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   JN Medical College of dengue knock

जेएन मेडिकल कॉलेज में डेंगू की दस्तक

Fri, 29 Jul 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
अमर उजाला/ ब्यूरो Updated Fri, 29 Jul 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
JN Medical College of dengue knock
जेएन मेडिकल कॉलेज में डेंगू की दस्तक
जेएन मेडिकल कॉलेज में डेंगू का पहला केस सामने आने के बाद तैयारी शुरू कर दी गई हैं। संदिग्ध मरीजों की जांच के लिए डेंगू टेस्ट किट एवं प्लेटलेट्स के इंतजाम कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

खास बात यह है कि प्राइवेट में 25 हजार  रुपये में मिलने वाला जंबो प्लेटलेट्स जेएन मेडिकल  कॉलेज के ब्लड बैंक में 10 हजार में मरीजों को उपलब्ध कराया जाएगा। जरूरत पड़ी तो 20-25 मरीजों के लिए एक्सट्रा बेड का इंतजाम किया जाएगा।
विज्ञापन

तीन दिन पहले जेएन मेडिकल कॉलेज में डेंगू का पहला पाजिटिव केस सामने आया। मरीज शहरी क्षेत्र का था। उसके बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने डेंगू से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है। प्राचार्य प्रो. तारिक मंसूर ने तमाम विभागों के चेयरमैन के साथ बैठक कर डेंगू से निपटने की योजना पर विचार किया। वर्तमान समय में ब्लड बैंक में करीब 400-500 प्लेटलेट्स उपलब्ध हैं। इसके साथ ही जंबो प्लेटलेट्स भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे फायदा यह होगा कि मरीज को बार-बार प्लेटलेट्स नहीं चढ़ाना पड़ेगा। 20 अलग-अलग बोतल के बराबर काम जंबो प्लेटलेट्स करेगा। प्राचार्य प्रो. तारिक मंसूर ने बताया कि करीब दो हजार डेंगू टेस्ट किट मंगाकर लैब में उपलब्ध करा दिए गए हैं। जरूरत पड़ी तो मरीजों के लिए 20-25 एक्सट्रा बेड लगा दिए जाएंगे। एएमयू के हेल्थ आफिसर एवं डीएसडब्लू कार्यालय द्वारा भी डेंगू को लेकर एलर्ट जारी कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed