फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   JN Medical College doctors strike off

जेएन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Sat, 05 Dec 2015 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Sat, 05 Dec 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
JN Medical College doctors strike off
पांचवें दिन जेएन मेडिकल कॉलेज के रेजीडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म हो गई है। शुक्रवार को जनरल बॉडी की मैराथन मीटिंग के बाद रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने हड़ताल खत्म कर रात दस बजे से काम पर लौटने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


डॉक्टरों के इस फैसले से पांच दिनों से परेशान मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। आरडीए अध्यक्ष डॉ. ताबिश खान ने कहा कि रेजीडेंट डॉक्टर एवं मरीजों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए हड़ताल वापस ली गई है।
विज्ञापन


उनकी दो प्रमुख मांगें पूरी हो गईं हैं। हमारे साथी डॉक्टर के साथ मारपीट करने वाले तीमारदार को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही कैंपस में सुरक्षा के लिए गार्ड बढ़ा दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि आरडीए द्वारा गठित कमेटी ने मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और उसकी संस्तुति पर ही हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया गया है।


रात दस बजे इमरजेंसी में कई रेजीडेंट डॉक्टर ड्यूटी करने पहुंच गए थे। इसके साथ ही मरीजों के पर्चे बनने लगे है।  उल्लेखनीय है कि 29-30 नवंबर की रात्रि में एक युवक की मृत्यु के बाद तीमारदारों ने रेजीडेंट डॉक्टर फैजल रशीद के साथ मारपीट की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed