{"_id":"5e9e9bdd250c17191837a689","slug":"jn-medical-college-doctor-treating-corona-patients-in-al-shifa-hospital-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: अल शिफा अस्पताल में कोरोना संक्रमित का इलाज करने वाले डॉक्टर निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: अल शिफा अस्पताल में कोरोना संक्रमित का इलाज करने वाले डॉक्टर निलंबित
Tue, 21 Apr 2020 12:38 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 21 Apr 2020 12:38 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
अलीगढ़ के देहली गेट के शाह जमाल स्थित अल शिफा अस्पताल में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का इलाज करने वाले जेएन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर अंजुम मिर्जा चुगताई को निलंबित कर दिया गया है। डॉ. चुगताई पर आरोप है कि उन्होंने कोरोना के मरीजों को भर्ती कराने व उनके उपचार में इंडियन मेडिकल काउंसिल ऑफ रिसर्च के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया।
विज्ञापन
इसके साथ ही जेएन मेडिकल कॉलेज में इस प्रकरण के बाद जांच समिति भी गठित कर दी गई है। डॉ. चुगताई पर अनुशासनहीनता के भी आरोप हैं। डॉक्टर अंजुम मिर्जा चुगताई जेएन मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में कार्यरत थे।
विज्ञापन
इस मामले की जांच पूरी होने तक उनका निलंबन लागू रहेगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इस संबंध में कोई फैसला लिया जाएगा।