फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   JN Medical College Up to 150 patients will be seen in OPD registration starts at 8 am

जेएन मेडिकल कॉलेज: ओपीडी में अब 150 मरीज तक देखे जाएंगे, पंजीकरण सुबह आठ बजे से और ओपीडी नौ बजे से शुरू

Fri, 12 Feb 2021 12:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 12 Feb 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
JN Medical College Up to 150 patients will be seen in OPD registration starts at 8 am
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कोरोना काल में पटरी से उतरीं दूसरी स्वास्थ्य सेवाएं अब सामान्य हो रही हैं। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में व्यक्तिगत चिकित्सीय परामर्श के लिए मरीजों की संख्या में 15 फरवरी से वृद्धि की जा रही है।
विज्ञापन


अब तक प्रत्येक विभाग में प्रतिदिन 50 मरीजों की निर्धारित संख्या थी। लेकिन अब र्एनटी, पीडियाट्रिक्स, रेडियो डायग्नोसिस, आर्थोपेडिक सर्जरी, त्वचा विज्ञान, मनोचिकित्सा, सामान्य सर्जरी, मेडिसिन, टीबी और छाती रोग, प्लास्टिक सर्जरी, प्रसूति व स्त्री रोग, एएनसी व नेत्र विभाग (सभी दिन) और वेल बेबी क्लीनिक (मंगलवार, गुरुवार और शनिवार) की ओपीडी में 150 मरीज देखे जाएंगे। मरीजों का पंजीकरण सुबह आठ बजे से होगा, नौ बजे से ओपीडी शुरू होगी।
विज्ञापन


एएमयू के पीआरओ के मुताबिक, इसके अलावा मेड फॉलो अप, कार्डियोलाजी-सुपर स्पेशलिटी, रेडियोथेरेपी (सभी दिन) और डायबिटीज एंड एंडो क्राइनोलॉजी (सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार) की ओपीडी में 100 मरीजों को देखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन विभागों में दिन के आधार पर 50 मरीज देखे जाएंगे
आर्थोस्कोपी-सुपर स्पेशलिटी (मंगलवार), ट्यूमर क्लिनिक-सुपर स्पेशलिटी (मंगलवार), स्पाइन क्लिनिक-सुपर स्पेशलिटी (गुरुवार), पीडियाट्रिक ऑर्थो क्लिनिक-सुपर स्पेशलिटी (सोमवार), आर्थोप्लास्टी क्लिनिक हिप और घुटने - सुपर स्पेशलिटी (बुधवार), फिजियोथेरेपी (सभी दिन), पेन क्लिनिक (सोमवार, बुधवार और शनिवार), एनेस्थिसियोलॉजी (सभी दिन), जीएस फॉलो अप क्लीनिक (सभी दिन), जीएस स्पेशल ओपीडी (मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार), न्यूरो सर्जरी (सोमवार, बुधवार और शनिवार), सीटीवीएस (मंगलवार और शुक्रवार), नेफ्रोलाजी-सुपर स्पेशलिटी (सोमवार), रूमैटोलॉजी-सुपर स्पेशलिटी (शनिवार), न्यूरोलॉजी-सुपर स्पेशलिटी (बुधवार), जीई क्लिनिक-सुपर स्पेशलिटी (शुक्रवार), पीडियाट्रिक सर्जरी (सोमवार) और बांझपन क्लिनिक-सुपर स्पेशलिटी (शनिवार) में दिन के आधार पर 50 मरीज देखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed