फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Jmirullah filed against SP MLA

सपा विधायक जमीरउल्लाह के खिलाफ याचिका दायर

Thu, 22 Sep 2016 01:52 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Thu, 22 Sep 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
‘बाबरी मंडी कांड के आरोपी मेरे पास हैं, अगर किसी में हिम्मत है तो उन्हें पकड़कर दिखाए।’ बाबरी मंडी की घटना के बाद 30 जुलाई को एसएसपी दफ्तर पर मीडिया को सपा विधयाक द्वारा जमीरउल्लाह द्वारा दिया गया यह बयान उनके खिलाफ परेशानी का सबब बन गया है।
विज्ञापन


अब आकर इस विवादित बयान के खिलाफ सीजेएम न्यायालय में वाद दायर हुआ है, जिसमें सीधे-सीधे कहा गया है कि विधायक ने खुद को एक तालिबानी के रूप में प्रस्तुत करते हुए भारतीय कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए आरोपियों को संरक्षण देने वाला यह बयान दिया था।
विज्ञापन


अदालत ने परिवाद के रूप में यह वाद स्वीकारते हुए 19 नवंबर को साक्ष्य पेश करने के लिए तारीख नियत की है। बता दें कि इस बयान के बाद भाजपा ने जहां कड़ा ऐतराज जताया था और प्रशासन की ओर से भी उन्हें नोटिस जारी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सासनी गेट के बाबरी मंडी इलाके में 21 जुलाई की रात एक महिला से छेड़छाड़ को लेकर हुई सांप्रदायिक घटना के बाद कोल विधायक ने यह बयान दिया था। इसे लेकर सासनीगेट के पंचनगरी निवासी भारत कुमार गोस्वामी ने सीआरपीसी की दफा 156/3 के तहत सीजेएम कोर्ट में याचिका दायर इस बयान को लेकर मुकदमे का अनुरोध किया गया।

आरोप है कि विधायक ने यह बयान सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के उद्देश्य से दिया था। अपराधियों को संरक्षण प्रदान कर उन्होंने कानून व्यवस्था का मजाक उड़ाया। उन्हें भारतीय कानून पर भरोसा नहीं है। याची के अधिवक्ता रघुवंश शर्मा व अविनाश शर्मा के अनुसार इस संबंध में चार अगस्त को एसएसपी से भी शिकायत की गई थी, मगर सुनवाई नहीं हुई। अब अदालत ने याचिका पर संज्ञान लेते हुए 19 सितंबर को इसे परिवाद के रूप में दर्ज कर लिया है और 19 नवंबर को साक्ष्य पेश करने व याची को बयान दर्ज कराने की तारीख तय की है।


वैसे यह बात मेरे संज्ञान में नहीं है कि मेरे खिलाफ कोई याचिका अदालत में दायर हुई है। अगर ऐसा है तो वह भी अदालत में अधिवक्ता के माध्यम से अपना पक्ष रखेंगे और जो भी कानूनी औपचारिकताएं होंगी, उन्हें पूरा किया जाएगा।
- जमीरउल्लाह, सपा विधयाक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed