फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   JLN medical college empty, only eight patient left in deen dayal hospital

मेडिकल कॉलेज का कोविड वार्ड खाली, दीन दयाल में सिर्फ आठ मरीज

Wed, 10 Feb 2021 01:20 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
JLN medical college empty, only eight patient left in deen dayal hospital
धैर्य बनाए रखें, टीका लगवाएं और लापरवाही से बचें। कोरोना वायरस की विदाई का समय करीब है। जेएन मेडिकल कॉलेज का कोविड-19 वार्ड (एल-2) मंगलवार को खाली हो गया है, यहां भर्ती गर्भवती महिला निरोग होकर अपने घर चली गई। इसके अलावा पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय के कोविड वार्ड में मात्र आठ मरीज बचे हैं।
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज का 100 बेड का कोविड वार्ड मंगलवार को पूरी तरह खाली हो गया, यहां पर भर्ती कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला का इलाज चल रहा था, संक्रमण से मुक्त होने के बाद वह अपने घर चली गई। इससे पूर्व यह वार्ड एक फरवरी को खाली हुआ था। इधर, 315 बेड के पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय के कोविड वार्ड में मात्र 8 मरीज हैं। वहीं, रविवार एवं सोमवार को जनपद में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला था।
विज्ञापन

छह फरवरी को एक मरीज मिला था, पांच फरवरी को कोई संक्रमित नहीं मिला था। 3 व 4 फरवरी को 4-4 केस सामने आए थे। इस महीने की पहली तारीख को एक और 2 तारीख को तीन केस मिले थे। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी कहते हैं कि कोरोना की विदाई का समय आ गया है। 28 दिन तक कोई केस नहीं आने पर जनपद को कोरोना मुक्त घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की स्थिति
महीना संक्रमित आरटीपीसीआर एंटीजन
अप्रैल 2020 34 34 -
मई 2020 128 125 -
जून 2020 366 365 -
जुलाई 2020 915 777 138
अगस्त 2020 3070 988 2081
सितंबर 2020 3957 1260 2697
अक्तूबर 2020 1168 615 533
नवंबर 2020 1130 768 361
दिसंबर 2020 631 525 106
जनवरी 2021 211 47 164
8 फरवरी 2021 तक 17 6 11
- इसके अतिरिक्त ट्रूनट एवं सीबीनॉट से जांच में 187 संक्रमित मिले।
खुशियों का पैगाम लेकर आया नव वर्ष
जुलाई 2020 के अंतिम सप्ताह में एंटीजन किट से जांच की शुरूआत। उसके बाद जांच में तेजी आई। जांच का दायरा बढ़ने के बाद अगस्त-सितंबर 2020 में विकराल रूप सामने आया। नवंबर से संक्रमित मरीजों की संख्या में गिरावट का रूख। नव वर्ष खुशियों का पैगाम लेकर आया और संक्रमितों की संख्या में कमी हुई, जो अब भी जारी है।
जनपद में अब तक 5 लाख 14 हजार से अधिक जांच
कुल जांच - 514195
आरटीपीसी आर से 224298
एंटीजन - 287431
टृूनट - 2449
सीबी नॉट - 17
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed