{"_id":"608b0aec8ebc3e8d384ba5fa","slug":"jila-panchayat-candidate-seema-name-was-not-in-the-voter-list-city-office-news-ali2621497167","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिपं सदस्य प्रत्याशी सीमा का नाम वोटर लिस्ट में नहीं था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिपं सदस्य प्रत्याशी सीमा का नाम वोटर लिस्ट में नहीं था
विज्ञापन
धनीपुर ब्लॉक के वार्ड नंबर 38 की प्रत्याशी सीमा कुमारी का वोटर लिस्ट में नाम ही नहीं था। पीठासीन अधिकारी ने उन्हें वोट डालने से मना कर दिया। इस पर वोट न डालने देने पर सीमा भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि विधिक अधिकारों का हनन हुआ है। न्याय के लिए उच्च न्यायालय तक दरवाजा खटखटाऊंगी।
सीमा कुमारी ने बताया कि वह लोधा ब्लॉक के ग्राम पंचायत भदेसी की हाल निवासी हैं। यहीं की मतदाता भी हैं। धनीपुर ब्लॉक के वार्ड नंबर 38 से जिला पंचायत सदस्य पद की दावेदार हैं। उन्होंने कहा कि जब मेरा मतदाता सूची में नाम नहीं था तो कैसे प्रत्याशी बना दिया गया।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने मेरा मत प्रमाणित किया है। जिसके आधार पर प्रत्याशी बनाया गया। लेकिन पीठासीन अधिकारी का कहना था कि वोटर लिस्ट में नाम नहीं है। वोट नहीं डालने देंगे। वोटर लिस्ट की गड़बड़ी से वोट डालने का अधिकार छिन गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिस ब्लॉक से चुनाव लड़ रही हूं, वहां की जनता द्वारा दिया गया वोट का आधार क्या माना जाएगा। एक ओर जनता अपने प्रत्याशी को चुन रही है, जबकि दूसरी ओर एक प्रत्याशी को उसका वोट नहीं डालने दिया गया।
मेरा मतदाता क्रमांक निर्वाचन अधिकारी ने प्रमाणित किया। फिर कैसे मुझे वोट डालने से वंचित रखा गया है। मेरे विधिक अधिकारों का हनन वोटर लिस्ट की गड़बड़ी से हुआ है। इसीलिए हाईकोर्ट तक का दरवाजा खटखटाऊंगी।