फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Jewelery worth lakhs stolen from four houses in one night

Aligarh News: एक ही रात में चार घरों से लाखों के जेवर चोरी, लोगों में पुलिस के खिलाफ रोष

Fri, 18 Aug 2023 12:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 18 Aug 2023 12:51 AM IST
सार

गांव नगला फकीरा निवासी राकेश कुमार का परिवार बुधवार रात दस बजे खाना खाकर नीचे बरामदे में सो गया। ऊपर के कमरों का ताला लगा हुआ था। रात में चोर घर में घुस आए। कमरों का ताला तोड़कर अलमारी से जेवर चोरी कर ले गए। बृहस्पतिवार सुबह राकेश की पत्नी कमरों में सफाई करने पहुंची देखा ताले टूटे हुए थे।

विज्ञापन
Jewelery worth lakhs stolen from four houses in one night
गांव नगला फकीरा में घर में हुई चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ में गोंडा थाना क्षेत्र के अलग-अलग गावों से चोर एक ही रात में चार घरों से लाखों रुपये के जेवर व नकदी चोरी कर ले गए। गांव नगला फकीरा और गिलहटा में चोरों ने चार घरों को निशाना बनाया। बृहस्पतिवार सुबह पीड़ितों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। चोरी की घटनाओं के लेकर क्षेत्र के लोगों में पुलिस के खिलाफ रोष पनप रहा है।

विज्ञापन


गांव नगला फकीरा निवासी राकेश कुमार का परिवार बुधवार रात दस बजे खाना खाकर नीचे बरामदे में सो गया। ऊपर के कमरों का ताला लगा हुआ था। रात में चोर घर में घुस आए। कमरों का ताला तोड़कर अलमारी से जेवर चोरी कर ले गए। बृहस्पतिवार सुबह राकेश की पत्नी कमरों में सफाई करने पहुंची देखा ताले टूटे हुए थे। सामान बिखरा पड़ता था। अलमारी में रखे जेवर गायब थे। राकेश ने बताया कि चोर चार अंगूठी, चार सोने की चूड़ी, दो मंगलसूत्र, एक जंजीर आदि सहित पांच हजार रुपये चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद राकेश के पड़ोसी चंद्रपाल सिंह के यहां भी चोरी की सूचना मिली। चन्द्रपाल ने बताया कि चोर दो जंजीर, दो कोंधनी, दो अंगूठी, दस हजार रुपये अन्य चांदी का सामान चुराकर ले गए हैं। वहीं, गांव गिलहटा से भंवर सिंह व मुकेश के घर से चोर 11 अंगूठी, दो मंगलसूत्र, एक जंजीर, छह सोने की चूड़ी, कुंडल, पायल, कोंधनी, बिछुआ सहित 2500 रुपये चोरी कर ले गए। एक ही रात में चार चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में पुलिस के खिलाफ रोष पनप रहा है। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed