फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   JE shot of revenge

रंजिश में जेई की गोली मार कर हत्या

Mon, 28 Mar 2016 01:29 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
अलीगढ़/ब्यूरो Updated Mon, 28 Mar 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
 गांव कसीसों में रंजिश के चलते कुछ लोगों ने 35 वर्षीय एक जेई की गोली मार कर हत्या कर दी। वारदात उस समय हुई जब वह अपने घर के बाहर बैठा था। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसेे मेडिकल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर परिजनों व ग्रामीणों में खैर पुलिस के प्रति गहरा आक्रोश है। इस क्रम में जेई के परिजनाें ने मेडिकल में हंगामा भी किया जिन्हें सिविल लाइन पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

  बता दें कि कसीसों निवासी कृष्णा पुत्र श्यामसुंदर पूना में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में जेई के पद पर कार्यरत था। उसकी पत्नी व दो बच्चे दिल्ली में रहते हैं। वह अपनी मां मोहिनी देवी से मिलने रविवार की दोपहर अपने छोटे भाई वीकेश के साथ गांव आया हुआ था।
विज्ञापन

शाम साढ़े छह बजे वह होली चौक स्थित अपने मकान के द्वार पर बैठा था कि गांव के ही  तीन चार हमलावरों ने उस पर गोलियों की बरसात कर दी। कृष्णा के मुंह व गर्दन में तीन  गोली लगी है। काफी देर तक उसकी मां उसे गोद में लेकर रोती रही। सूचना पर इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे तथा उसे मेडिकल भिजवाया। सीओ ओपी सिंह का कहना है कि मृतक पक्ष का मौसेर भाईयों से न्यायालय में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। उस   को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस करती कार्रवाई तो नहीं होती हत्या
खैर। मृतक के परिजनों की बातों पर गौर करें तो तो खैर पुलिस ने शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया। यदि पुलिस कार्रवाई करती तो घटना को टाला जा सकता था। मृतक के भाई अनिल व बहनोई गोपाल दत्त शर्मा ने बताया कि गांव में परिजनों से मकान व जमीन को लेकर पिछले कई वर्षो से रंजिश चल रही है। वर्ष 2001 में मृतक के बड़े भाई अनिल पर जानलेवा हमला हुआ था। इसमें तो वह बच गया, लेकिन गोली लगने से एक हाथ बेकार हो गया । मामले में उस समय अनिल के पिता श्यामसुंदर ने मौसेरे भाई कृष्ण गोपाल व उसके पुत्र सुशील के विरुद्व रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

मामला फिलहाल हाईकोर्ट में है। इसमें मृतक कृष्णा गवाह था। आरोप है कि आरोपी फैंसले के लिए दबाब बना रहे थे। जिसकी शिकायत एसएसपी से लेकर डीआईजी तक से की गई थी। विधि प्रकोष्ठ को भी पत्र लिखा गया था। यहां तक कि कई बार परिजन खैर इंस्पेक्टर से मिलकर कार्रवाई करने की भी गुहार लगाई थी, पर कोई सुनवाई नहीं हुई। यदि पुलिस ने सुनी होती तो कृष्णा आज जीवित होता।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed