फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Jayant Choudhary said during PM campaign, Chief Minister spends hours in worship

RLD: अलीगढ़ में गरजे जयंत, बोले- प्रधानमंत्री प्रचार और मुख्यमंत्री पूजा-अर्चना में लगाते हैं घंटों

Mon, 02 Oct 2023 10:54 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 02 Oct 2023 10:54 PM IST
सार

खैर रोड स्थित पैराडाइज गार्डन में आयोजित भाईचारा सम्मेलन में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि चुनाव में भाजपा को पाकिस्तान याद आ जाता है। अब लोकसभा और कई राज्यों में विधानसभा चुनाव करीब हैं तो कनाडा याद आने लगा है। यह कहा जा रहा है कि कनाडा का इलाज करेंगे। जनता उनकी बातों में आ जाती है, लेकिन इस बार वह नहीं आने वाली है। 

विज्ञापन
Jayant Choudhary said during PM campaign, Chief Minister spends hours in worship
भाईचारा सम्मेलन में जयंत चौधरी - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि इंडिया गठबंधन की जीत की खातिर पार्टी और उसके कार्यकर्ता हर कुर्बानी देने के लिए तैयार हैं। इसमें सीट बंटवारा कोई मायने नहीं रखता है। ये बातें उन्होंने सोमवार को खैर रोड स्थित पैराडाइज गार्डन में आयोजित भाईचारा सम्मेलन में कहीं।

विज्ञापन


भाईचारा सम्मेलन

जयंत चौधरी ने कहा कि चुनाव में भाजपा को पाकिस्तान याद आ जाता है। अब लोकसभा और कई राज्यों में विधानसभा चुनाव करीब हैं तो कनाडा याद आने लगा है। यह कहा जा रहा है कि कनाडा का इलाज करेंगे। जनता उनकी बातों में आ जाती है, लेकिन इस बार वह नहीं आने वाली है। जो जनगणना 2021 में होनी चाहिए, वह अभी तक नहीं हुई है।
विज्ञापन


सम्मेलन में आए कार्यकर्ता
विज्ञापन
विज्ञापन


जयंत ने कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी बढ़ी है, लेकिन इस पर भाजपा सरकार झूठे आंकड़े प्रस्तुत करती है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री के सामने किसी को उठकर सवाल नहीं करने दिया जाता है। किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य नहीं मिल रहा है। भाजपा सरकार मुस्लिम पसमांदा के हित की बातें कर रही है। राजा महेंद्र प्रताप सिंह को जो प्रतिष्ठा मिलनी चाहिए, वह नहीं मिल पाई है। उन्होंने कहा कि भाईचारा सम्मेलन का उद्देश्य सभी को जोड़ना है। इसी से देश तरक्की कर सकता है। जयंत ने अपने करीब 23 मिनट के भाषण में एएमयू और जामिया मिल्लिया इस्लामिया का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में अलीगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की अहम भूमिका रही है। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष कालीचरण सिंह ने किया।

प्रधानमंत्री प्रचार और मुख्यमंत्री पूजा-अर्चना में लगाते हैं घंटों समय

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समय हर वक्त प्रचार में बीतता है। योजना का उद्घाटन फिर धन्यवाद। सभी का प्रचार ही होता है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घंटों पूजा-अर्चना में समय व्यतीत करते हैं। नारी शक्ति वंदन और सांसद-विधायक के सवाल पर उन्होंने कहा कि भले ही संसद में नारी शक्ति वंदन पर भाजपाई मेज थपथपा लें, लेकिन जो कुछ भी अलीगढ़ में हुआ, वह नहीं होना चाहिए। 

स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर हो 
जयंत चौधरी ने कहा कि आयुष्मान में अच्छी योजना के बजाय सरकार को ग्रामीण अंचल में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेहतर करने चाहिए। बुलडोजर से परंपराओं को ध्वस्त किया जा रहा है। मणिपुर के मसले पर प्रधानमंत्री राज्यसभा में चर्चा में शामिल नहीं हुए। पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र को नया राज्य बनाने के भाजपा मंत्री के बयान के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह केवल शिगूफा है। मंच पर एक बुजुर्ग ने जयंत चौधरी को बूथ वार संगठन बनाने की सलाह दी।
 
ये रहे मौजूद 
सादाबाद विधायक प्रदीप चौधरी, पूर्व विधायक प्रमोद गौड़, पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह, वीरपाल दिवाकर, दिवाकर गौड, नीरज शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed