फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Jayant Chaudhary tweet Baba tell when and where to arrest

जयंत चौधरी के ट्वीट ने सियासी गलियारों में हलचल, लिखा- बाबा बता दें, कब और कहां गिरफ्तारी देनी है

Thu, 11 Feb 2021 09:45 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 11 Feb 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
Jayant Chaudhary tweet Baba tell when and where to arrest
रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के ट्वीट ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी, जब उन्होंने गुरुवार को बाबा बता दें, कब और कहां गिरफ्तारी देनी है, टैग लाइन से ट्वीट करके भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। दरअसल, 9 फरवरी को वह अलीगढ़ जिले के मुरवार पैंठ, इगलास में रालोद की ओर से आयोजित किसान पंचायत में शामिल होने आए थे, जहां उनके खिलाफ महामारी अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। 

विज्ञापन


उनके अलावा जिले के नेता राजवीर सिंह, नवाब सिंह आदि आरोपी बनाए गए हैं। हजारों कार्यकर्ता के खिलाफ अज्ञात मुकदमा दर्ज किया गया। जयंत चौधरी के अनुसार, किसानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ते रहेंगे। भले ही कितने मुकदमे दर्ज क्यों न हो जाए। शाम तक दो हजार से ज्यादा लोगों ने रीट्वीट भी किया। वहीं, 10 हजार से ज्यादा लोगों ने ट्वीट को पसंद भी किया। 
विज्ञापन


उधर, रालोद के कार्यकर्ता जयंत चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के विरोध में एसएसपी से मुलाकात करने गए। पूर्व जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह ने कहा कि एसएसपी ने मुलाकात करने से मना कर दिया, जबकि एसएसपी ने उनके वकील से मुलाकात करके न्यायोचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने ने कहा कि किसी भी तरह से कानून के खिलाफ काम नहीं किया गया। प्रशासन के दिशा-निर्देश का पालन किया गया है। इगलास पुलिस ने राजनैतिक द्वेष भावना से जयंत चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस अवसर पर पूर्व विधायक भगवती प्रसाद सूर्यवंशी, संजीव सूर्यवंशी, नवाब सिंह छोंकर, राजेश ठेनुआ, अमित ठेेनुआ, हरचरण सिंह, ओमवीर दिवाकर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed