फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Jayant Chaudhary public meeting in Khair

Jayant Chaudhary in Khair: जयंत चौधरी खैर पहुंचे , भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मांगे वोट

Sun, 17 Nov 2024 10:22 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 17 Nov 2024 10:22 AM IST
सार

रालोद मुखिया जयंत चौधरी गौमत चौराहा के पास स्थित मैदान में आयोजित जनसभा स्थल पर पहुंच गए हैं। वह भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र दिलेर के समर्थन में वोट मांगे।

विज्ञापन
Jayant Chaudhary public meeting in Khair
जनसभा को संबोधित करते रालोद प्रमुख जयंत चौधरी - फोटो : संवाद

विस्तार

राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी खैर के गौमत चौराहे पर आयोजित जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। खैर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र दिलेर के समर्थन में जनसभा का आयोजन किया गया है। मंच पर जयंत चौधरी का स्वागत किया गया। जयंत चौधरी ने भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र दिलरे को वोट देकर विधानसभा तक पहुंचाने की अपील की।

विज्ञापन


राजा महेंद्र प्रताप सिहं व अपनी बुआ डॉ. ज्ञानवती चौधरी की कर्मभूमि पर जयंत चौधरी ने भावनाओं के तार छेड़कर जाटों को साधने की कोशिश की। इनका और चौधरी चरण सिंह व पिता चौधरी अजित सिंह का जिक्र कर इस क्षेत्र से रिश्ता जोड़ा। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों गठबंधन धर्म का वास्ता भी दिया।
विज्ञापन


जाट बहुल खैर सीट को उप चुनाव में भाजपा ने प्रतिष्ठा का विषय बनाया हुआ है। यहां दो बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं आ चुके हैं। चुनाव प्रचार समाप्त होने से एक दिन पहले रविवार को गठबंधन में सहयोगी रालोद के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने गौमत में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राजा महेंद्र प्रताप सिंह और खैर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहीं अपनी बुआ डॉ. ज्ञानवती चौधरी (चौधरी चरण सिंह की पुत्री) की उपलब्धियों को गिनाया। ज्ञानवती 1996 में इस विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रालोद अध्यक्ष ने कहा कि अलीगढ़ जिला राजा महेंद्र प्रताप सिंह और भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के परिवार की कर्मभूमि रही है। दोनों ही जाट समाज के प्रमुख नेतृत्वकर्ता के रूप में प्रख्यात हैं। राजा की विरासत के रूप में एएमयू समेत कई स्थान यहां हैं। अलीगढ़ में शिक्षण संस्थानों की स्थापना राजा महेंद्र प्रताप की बड़ी उपलब्धियां हैं।

2018 में डॉ. ज्ञानवती का निधन हुआ तो खैर विधानसभा क्षेत्र में कई दिन तक शोक छाया रहा था। जयंत चौधरी ने यहां तक कहा कि बुआ ज्ञानवती इंसानियत को समझती थीं, लोगों की खूबियों पर ही ध्यान देती थीं। इस दौरान सामने बैठे लोगों ने चीनी मिल लगवाने जैसे मुद्दे भी उठाए। जयंत चौधरी ने भी लाग लपेट लोगों से संवाद भी किया। लोगों ने चौधरी चरण सिंह जिंदाबाद के नारे लगाए।


जीत के बदले मांगी जीत
जयंत चौधरी ने जनसभा के दौरान जीत के बदले जीत मांगी। जयंत ने कहा कि मीरापुर विधानसभा सीट पर रालोद प्रत्याशी हैं। वहां गठबंधन में शामिल साथियों का सहयोग लेकर जीत हासिल करनी है। इसलिए मीरापुर सीट जीतनी है तो खैर जीत पर भी हर हाल में जीत हासिल करनी होगी। इसके लिए खैर में भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताना है

जनसभा में ये रहे मौजूद
जनसभा में मंत्री संदीप सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, सांसद सतीश गौतम, सांसद अनूप वाल्मीकि, कोयला मंत्रालय में निदेशक शशि सिंह, रालोद जिलाध्यक्ष हमवीर सिंह, विधायक अनिल पाराशर, राजेश चौधरी, भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष प्रमेंद्र पाल सिंह गुड्डू, अब्दुल्ला शेरवानी, नीरज, भानु प्रताप, गोपाल चौधरी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed