{"_id":"6afc821eaf400e644005d191","slug":"jawan-karan-chaudhary-last-rites-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: जवान करन चौधरी का पार्थिव शरीर पहुंचा सिरसा, हर आंख हुई नम, अंतिम सलामी के साथ हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: जवान करन चौधरी का पार्थिव शरीर पहुंचा सिरसा, हर आंख हुई नम, अंतिम सलामी के साथ हुआ अंतिम संस्कार
Tue, 17 Nov 2026 10:05 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 17 Nov 2026 10:05 PM IST
सार
कुपवाड़ा में बेस पॉइंट लोलाब (सोगम) में तैनात करन चौधरी का पार्थिव शरीर उनके गांव सिरसा पहुंचा। अंतिम दर्शन के लिए गांव आसपास से आए लोगों का तांता लग गया। रात में ही अंतिम सलामी के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
जवान करन चौधरी के अंतिम यात्रा
- फोटो : संवाद-फाइल फोटो
विस्तार
जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में बेस पॉइंट लोलाब (सोगम) में तैनात करन चौधरी के मौत की खबर सोमवार सुबह करीब चार बजे परिजनों को मिली। जवान करन चौधरी का पार्थिव शरीर मंगलवार शाम करीब पांच बजे अतरौली बाजार पहुंचा। सेना के जवानों ने वहां से पार्थिव शरीर को सम्मान के साथ सेना के वाहन में रखा और उनके पैतृक गांव सिरसा पहुंचाया।
विज्ञापन
गांव में पार्थिव शरीर पहुंचते ही सभी की आंखें नम हो गईं। करन के परिजनों की आंखों से आंसू नहीं रूक रहे थे। मएलसी चौधरी ऋषिपाल सिंह, एसडीएम सौरभ गुप्ता, अध्यक्ष वीरेंद्र लोधी, भूरा पंडित, प्रताप सिंह कुंतल, चोब सिंह प्रधान, रोहित वर्मा, श्याम चौधरी, विनोद शर्मा, अमन चौधरी व सेवानिवृत्त सैनिक पार्थिव शरीर के सिरसा गांव पहुंचे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें... 'चिंता मत करो मैं आ रहा हूं': दिन-तारीख वही, करन की जगह घर लौटेगा पार्थिव शरीर; शादी से आठ दिन पहले कुपवाड़ा में मिला शव
विज्ञापन
रात में ही अंतिम सलामी के साथ जवान करन चौधरी को अंतिम विदाई दी गई। गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। बता दें कि करन की सगाई 22 नवंबर को और शादी 24 को होनी थी। इसके लिए उन्होंने अवकाश ले लिया था। मंगलवार को करन को गांव लौटना था लेकिन सेना के जवान शाम 7:10 मिनट पर उनका पार्थिव शरीर लेकर पहुंचे। अंतिम दर्शन के लिए गांव में सैकड़ों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
