फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Jattari youth dies in an accident in Noida

Aligarh News: जट्टारी के युवक की नोएडा में हादसे में मौत

Sun, 10 May 2026 02:35 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Jattari youth dies in an accident in Noida
गौतम बुद्धनगर के नॉलेज पार्क स्थित एजुकेशन हब में शुक्रवार की रात भीषण सड़क हादसा हो गया। शारदा अस्पताल के समीप तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में जट्टारी निवासी एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अलीगढ़ के भाजपा जिलाध्यक्ष का भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हादसा बीती रात करीब 10 बजे हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो कार पोल से टकराने के बाद कई बार घूमी और क्षतिग्रस्त हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चर्चा है कि कार को भाजपा जिलाध्यक्ष का भतीजा गुरुदेव चला रहा था। कार में उसके साथ ऋषभ भी सवार था। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को बाहर निकाला। गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल भेजा, जहां ऋषभ को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे की खबर पाकर दोनों युवकों के परिजन व रिश्तेदार नोएडा पहुंच गए।
विज्ञापन




जट्टारी और नगलिया गोरौला में छाया मातम



ग्रामीणों ने बताया कि ऋषभ अत्री (25) पुत्र दिनेश अत्री निवासी मेन रोड जट्टारी, बीटेक करने के बाद नोएडा में नौकरी कर रहा था। वह दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई भारतीय वायु सेना में सेवारत है और अभी अविवाहित है। वहीं घायल युवक गुरुदेव उर्फ गोलू निवासी नगलिया गोरौला की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों के मुताबिक, ऋषभ और गुरुदेव अच्छे दोस्त थे। हादसे के वक्त किसी काम से स्कॉर्पियो से कहीं जा रहे थे। ऋषभ की मौत की खबर मिलते ही कस्बे में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मृतक ऋषभ के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक परिजन शव के आने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed