{"_id":"66d659cd00dbb1ae86039674","slug":"jattari-councillors-furious-as-no-action-was-taken-even-after-two-months-aligarh-news-c-2-1-gur1003-474659-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"जट्टारी : दो महीने बाद भी कार्रवाई नहीं होने से सभासद भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जट्टारी : दो महीने बाद भी कार्रवाई नहीं होने से सभासद भड़के
विज्ञापन
डीएम से शिकायत करने के दो महीने बाद भी कोई जांच नहीं होने से नाराज जट्टारी नगर पंचायत के आठ सभासदों ने सोमवार को फिर अपनी आवाज बुलंद की। यह सभासद नगर पंचायत के विकास कार्यों की जांच कराने की मांग कर रहे हैं। महीनों से नहीं हुई बोर्ड की बैठक भी करवाने की मांग कर रहे हैं।
बता दें कि नगर पंचायत जट्टारी के चेयरमैन का सभासदों से विवाद लगभग ढाई महीने पुराना है। नगर पंचायत में कुल 13 सभासद हैं, जिसमें आठ चेयरमैन के विरोध में मुखर हो गए हैं, पांच उनके समर्थन में हैं। आवाज उठाने वाले सभासदों ने कहा है कि चेयरमैन जिस वार्ड में निवास करते हैं। उस वार्ड में बिना टेंडर के विकास कार्य कराए जा रहे हैं, जबकि उनके आठ वार्डों को अनाथ छोड़ दिया गया है।
सभासदों ने दो महीने पहले 2 जुलाई को डीएम को शिकायती पत्र देकर विकास कार्यों की जांच के लिए कमेटी बनाने की मांग की थी, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ है। शिकायत करने वाले सभासदों में सुनील कुमार, नीलम देवी, गोपीचंद, मुस्कान वर्मा, मुन्नी देवी, हरिओम, निशा, सुनीता देवी शामिल हैं।
विज्ञापन
चेयरमैन जट्टारी प्रदीप बंसल ने कहा है कि सभासदों द्वारा लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। कस्बे में अभी तक जो भी विकास कार्य कराए गए हैं, वह सभी सभासदों की सहमति से हुए हैं। उन्हें बदनाम करने की साजिश की जा रही है।