फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   jara yad karo kurvani picture exhibition on January 10 in Atrauli

Aligarh News: जरा याद करो कुर्बानी चित्र प्रदर्शनी 10 जनवरी को अतरौली में, 400 से अधिक रहे स्वतंत्रता सैनानी

Sun, 08 Jan 2023 07:45 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 08 Jan 2023 07:45 PM IST
सार

स्वतंत्रता सैनानी आफताब अहमद के जन्म दिवस पर अतरौली के राजकीय कन्या इंटर कालेज में जरा याद करो कुर्बानी चित्र प्रदर्शनी लगाई जाएगी। साथ ही क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के परिजनों को सम्मानित भी किया जाएगा। 

विज्ञापन
jara yad karo kurvani picture exhibition on January 10 in Atrauli
स्वतंत्रता सैनानी आफताब अहमद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत अलीगढ के महान स्वतंत्रता सैनानी आफताब अहमद के जन्म दिवस पर 10 जनवरी को अतरौली के राजकीय कन्या इंटर कालेज में खण्ड विकास अधिकारी राहुल वर्मा के संयोजन में जरा याद करो कुर्बानी चित्र प्रदर्शनी लगाई जाएगी। साथ ही क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के परिजनों को सम्मानित भी किया जाएगा। 

विज्ञापन


आजादी के अमृत महोत्सव के जिला समन्वयक सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि आजादी की लडाई की शुरूआत 1804 में अलीगढ़ से हुई थी। असहयोग आन्दोलन में सर्वाधिक गिरफ्तारियां भी यहीं से हुईं। अतरौली तहसील में 400 से अधिक स्वतंत्रता सैनानी रहे हैं। लेकिन जागरूकता के अभाव में इनके नाम प्रकाश में नहीं आ रहे हैं। 
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी भरत कुमार मिश्रा होंगे। कार्यक्रम संयोजक बीडीओ राहुल वर्मा ने जरा याद करो कुर्बानी चित्र प्रदर्शनी में पहुंचने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed