हाथरस हादसा: जनरथ बस-मैक्स पिकअप में टक्कर, 17 की मौत, 16 घायल, राष्ट्रपति संग पीएम-सीएम ने जताया शोक
गंभीर घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया है। पुलिस-प्रशासन राहत बचाव में जुटा है। मृतक में आगरा और फिरोजाबाद के रहने वाले हैं। हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रियंका गांधी वाडरा ने शोक जताया है। यहां देखें मृतक और घायलों की लिस्ट ...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा-हाथरस मार्ग पर 6 सितंबर की शाम करीब छह बजे शाम जनरथ बस और टाटा एस वाहन की आमने-सामने की भिड़ंत में 17 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 16 लोग घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। अन्य का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
हादसा आगरा-हाथरस मार्ग पर थाना चंदपा क्षेत्र में नगला भुस बाईपास कपूरा चौराहे के पास हुआ। हादसे की वजह टाटा एस वाहन के गलत तरीके से ओवरटेक करना बताया जा रहा है। मरने वालों में 16 आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के गांव सेमरा के रहने वाले थे, जबकि एक फिरोजाबाद जनपद का निवासी था।
गांव मुकुंदखेड़ा निवासी राजुद्दीन की मां अंगूरी का निधन हो गया था। 6 सितंबर को उनका चालीसवां था। इसमें शामिल होने के लिए राजुद्दीन की ससुराल गांव सेमरा से करीब 35 लोग टाटा एस (छोटा हाथी) में सवार होकर आए थे। 6 सितंबर की शाम करीब साढ़े पांच बजे ये लोग आगरा के लिए रवाना हुए। जब ये कोतवाली चंदपा क्षेत्र के कपूरा चौराहे के निकट पहुंचे तो टाटा एस सामने से आ रही जनरथ बस से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि टाटा एस के परखच्चे उड़ गए। इसमें सवार लोग उछलकर सड़क किनारे झाड़ियों में जाकर गिर गए। हादसे के बाद जमा हुए लोगों ने घायलों और मृतकों को जिला अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने 17 को मृत घोषित कर दिया।
राष्ट्रपति ने जताया शोक
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हाथरस सड़क हादसे पर एक्स पर शोक जताया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में हुई सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। अपने स्वजनों को खोने वाले शोक संतप्त परिवारों के प्रति मैं गहन संवेदना व्यक्त करती हूं तथा घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में हुई सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। अपने स्वजनों को खोने वाले शोक संतप्त परिवारों के प्रति मैं गहन संवेदना व्यक्त करती हूं तथा घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।
— President of India (@rashtrapatibhvn) September 6, 2024
सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक
हाथरस सड़क हादसे पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है। सीएम योगी ने एक्स पर कहा कि जनपद हाथरस में एक सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने हेतु निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
जनपद हाथरस में एक सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 6, 2024
मेरी संवेदनाएं मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।
जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने हेतु निर्देश दिए हैं।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में…
पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक
उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है। इसमें जिन्होंने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करे। इसके साथ ही मैं हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की…
— PMO India (@PMOIndia) September 6, 2024
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि देने की घोषणा
हाथरस सड़क हादसे को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) की ओर से मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की अनुग्रह राशि देने की घोषणा कर दी है।
The Prime Minister has announced an ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF for the next of kin of each deceased in the mishap in Hathras, UP. The injured would be given Rs. 50,000. https://t.co/7qucGLR6ug
— PMO India (@PMOIndia) September 6, 2024
मृतकों की संख्या हुई 17
मृतकों की सूची
1. इरशाद पुत्र बेदरिया, खान 26 वर्ष।
2. छोटे पुत्र बेदरिया खान, 30 वर्ष।
3. मुन्ना पुत्र नसीब अली, 45 वर्ष।
4. मुस्कान पुत्री नूर मोहम्मद, 19 वर्ष।
5. भोला पुत्र नूर मोहम्मद, 22 वर्ष।
6. हामिद उर्फ टल्ली पुत्र चुन्ना, 27 वर्ष।
7. तबस्सुम पत्नी टल्ली, 25 वर्ष।
8. नजमा पत्नी आबिद, 27 वर्ष।
9. खुशबू पत्नी हाशिम, 27 वर्ष।
10. जमील पुत्र गनी मोहम्मद, 45 वर्ष।
11. अयान पुत्र हाशिम, 2 वर्ष।
12. सुफियान पुत्र हामिद, 2 वर्ष।
13. शोएब पुत्र हामिद, 4 वर्ष।
14. अलफेज पुत्र सोनू, 11 वर्ष।
15. अप्पी, 02 साल।
16. गुलशन, 15 साल
समस्त निवासी गाना ग्राम सेमरा थाना खान्दौली जनपद आगरा
17. इशरत पुत्र मुशीर खान, 56 वर्ष, निवासी दीदामई फिरोजाबाद।
कांग्रेस की प्रियंका गांधी वाडरा ने जताया शोक
हाथरस सड़क हादसे पर कांग्रेस की प्रियंका गांधी वाडरा ने भी शोक जताया है। प्रियंका गांधी वाडरा ने एक्स पर शोक जताते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए भीषण सड़क हादसे में बड़ी संख्या में लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोकसंतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य-लाभ की प्रार्थना। राज्य सरकार से मेरी अपील है कि पीड़ितों को तत्काल इलाज मिले और प्रभावित परिवारों को समुचित मुआवजा दिया जाए।
उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए भीषण सड़क हादसे में बड़ी संख्या में लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) September 6, 2024
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोकसंतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य-लाभ की प्रार्थना।
राज्य सरकार से मेरी अपील है कि…
हादसे में 16 घायल
घायलों की सूची
- रुकसार पुत्री नूरमोहम्मद 15 वर्ष अलीगढ़ मेडिकल रेफर।
- अज्ञात बच्चा उम्र 09 वर्ष अलीगढ़ मेडिकल रेफर।
- नाजिम पुत्र कासिम 08 वर्ष अलीगढ़ मेडिकल रेफर।
- नाजिम- अशोक 06 वर्ष बागला जिला अस्पताल।
- आफरीन पत्नी मनीष 15 वर्ष बागला जिला अस्पताल।
- फरयाद पुत्र आाशिक अली 60 वर्ष बागला जिला अस्पताल।
- गुलफंशा पुत्री मुन्ने खां 20 वर्ष अलीगढ़ मेडिकल रेफर।
- पप्पू पुत्र आशिक अली 55 वर्ष बागला जिला अस्पताल।
- समशेर पुत्र हप्पू 22 वर्ष बागला जिला अस्पताल।
- शहरीन पुत्री नूरमोहम्मद 12 वर्ष बागला जिला अस्पताल।
- शाम मोहम्मद पुत्र पुत्र शाह मोहम्मद 06वर्ष बागला जिला अस्पताल।
- अफसाना पुत्री नहना 24 वर्ष बागला जिला अस्पताल।
- आवदा पत्नी इरशाद 30 वर्ष अलीगढ़ मेडिकल रेफर।
- अलीजान पुत्र शान मोहम्मद 08 वर्ष बागला जिला अस्पताल।
- सूफयान पुत्र हमीद 02 वर्ष बागला जिला अस्पताल।
- लतीफ पुत्र नसीर अली 26 वर्ष बागला जिला अस्पताल।
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने की अनुग्रह राशि देने की घोषणा
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हाथरस सड़क हादसे में मृतक के परिजनों को और घायलों को अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। सीएम योगी ने एक्स पर घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की तरफ से इस दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों को ₹02-02 लाख तथा गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्तियों को ₹50-50 हजार की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी।
प्रदेश सरकार की तरफ से इस दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों को ₹02-02 लाख तथा गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्तियों को ₹50-50 हजार की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 6, 2024
रात में ही हो रहे पोस्टमार्टम
अलीगढ़ कमिश्नर चैत्रा वी. ने हाथरस सड़क हादसे पर बताया कि हाथरस में हुए सड़क हादसे में मृतकों के रात में ही पोस्टमार्टम कराए जा रहे हैं। सभी घायलों का समुचित उपचार कराया जा रहा है। हादसे के बाद प्रशासन की प्रथम वरीयता घायलों को बेहतर उपचार दिलाने और राहत कार्यों पर रही। फिर भी हादसे के बाद यदि अफसरों व राहत कार्य पहुंचने में देरी हुई है तो कारणों की जांच करायी जाएगी।
समाजवादी पार्टी ने जताया शोक
हाथरस हादसे पर समाजवादी पार्टी ने एक्स पर शोक जताया है। जिसमें लिखा है कि हाथरस में दो वाहनों की टक्कर के कारण हुई दुर्घटना में 12 लोगों की मृत्यु एवं दर्जनों लोगों के घायल होने की खबर, अत्यंत दु:खद! दिवंगत आत्माओं को शांति दे भगवान, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना। शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं। पीड़ितों को उचित मुआवजा दे सरकार।
हाथरस में दो वाहनों की टक्कर के कारण हुई दुर्घटना में 12 लोगों की मृत्यु एवं दर्जनों लोगों के घायल होने की खबर, अत्यंत दु:खद!
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) September 6, 2024
दिवंगत आत्माओं को शांति दे भगवान, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना।
शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं।
पीड़ितों को उचित मुआवजा दे सरकार। pic.twitter.com/RIOBObAJi3
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.