फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Jammu accident bus is registered in Aligarh

अलीगढ़ में पंजीकृत है जम्मू हादसे की बस: 57 सीटर पर बिठा रखे थे 90 यात्री, जिले में कंट्रोल रूम स्थापित

Thu, 30 May 2024 08:36 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 30 May 2024 08:36 PM IST
सार

हादसे वाली बस का नंबर यूपी 86 ईसी 4078 सही नहीं निकला, बस का सही नंबर यूपी 81 सीटी 4058 है। जो अलीगढ़ में पंजीकृत है। बस 57 सीटर थी और उसमें 90 यात्री बैठा रखे थे। 

विज्ञापन
Jammu accident bus is registered in Aligarh
खाई में से यात्रियों को निकालते हुए - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

जम्मू के अखनूर में दुर्घटनाग्रस्त हुई बस अलीगढ़ आरटीओ कार्यालय में पंजीकृत है। आरटीओ दफ्तर का दावा है कि हादसे का शिकार बस का ऑल इंडिया परमिट भी था। फिटनेस, इंश्योरेंस आदि सब कुछ कागजों पर दुरुस्त मिले हैं। बस का 29 जून से 04 जून तक स्पेशल परमिट जारी किया गया था। बस 57 सीटर थी और उसमें 90 लोग यात्रा कर रहे थे।

विज्ञापन


हादसे वाली बस का नंबर यूपी 86 ईसी 4078 सही नहीं निकला, बस का सही नंबर यूपी 81 सीटी 4058 है। जो अलीगढ़ में पंजीकृत है। एआरटीओ प्रशासन प्रवेश कुमार के अनुसार, बस संख्या यूपी 81 सीटी 4058 डीजल बस 57 सीटर है। संजय गुप्ता निवासी शिव कॉलोनी, नवीपुर कलां, हाथरस के नाम पर बस पंजीकृत है। यह बस आरटीओ विभाग में 08 जुलाई 2016 को पंजीकृत हुई थी। फिटनेस 15 जनवरी 2025 तक की है। इंश्योरेंस 15 फरवरी 2025 तक वैध है। स्टेज कैरिज परमिट 28 अक्तूबर 2026 तक का है। बस 57 सीटर थी और उसमें 90 यात्री बैठा रखे थे। 

विज्ञापन

अलीगढ़ में कंट्रोल रूम स्थापित

दुर्घटना की खबर मिलते ही राहत एवं बचाव के लिए सुधीर कुमार सोनी उप जिलाधिकारी (न्यायिक) इगलास मो0 नं0-9621138190,  रतन कुमार वर्मा, नायब तहसीलदार कोल मो0नं0-8126081498/9897674267 एवं प्रवीन कुमार निरीक्षक चुनाव सेल मो० नं0-9412343806 व 8077534427 स्थानीय प्रशासन का दल वहां पहुंच गया है। 

सूचनाओं के आदान-प्रदान हेतु जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसके दूरभास नम्बर 886940282 एवं 8923936243 हैं। कंट्रोल रूम के 24 घंटे लगातार संचालन एवं सूचनाओं के आदान-प्रदान हेतु इन कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गई है।

प्रशासनिक अधिकारी उमेश मित्तल 9456064499, नायब नाजिर चन्द्र दत्त गौड 9756769169, शिक्षा मित्र अशरफ 7906608091, आयुध लिपिक उमेश कुमार 9412658161, वरिष्ठ लिपिक अब्दुल बशी 8445074784, कनिष्ठ सहायक गौरव उपाध्याय 8755606666, अहलमद आदित्य गुलाठी 9675403465, एसीआरए डेविड कुमार 7060449935, कनिष्ठ सहायक गौरव चौहान 9675403465, टाउन एरिया लिपिक शुभम पवार 7983359938, वीआईपी लिपिक दिव्य राठी 7983993363, प्रधान सहायक अनिल 9368177799 की ड्यूटी शिफ्टवार लगाई गई है। इसके साथ ही घटना के संबंध में उप जिला मजिस्ट्रेट इगलास के दूरभाष नम्बर 9454417752 एवं 8851899223 और सीओ इगलास 9454401243 से जानकारी प्राप्त की जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed