फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Jam across the city everyone was upset all day

Aligarh News: पेड़ की टहनियां काटने से शहर भर में लगा जाम, हर कोई रहा दिन भर परेशान

Sun, 15 Jan 2023 09:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 15 Jan 2023 09:00 AM IST
सार

मकर संक्रांति पर सड़क किनारे धार्मिक आयोजन होने के चलते अलीगढ़ शहर में जगह-जगह जाम देखने को मिला। नगर निगम के विद्युत पथ प्रकाश विभाग के कर्मचारियों ने पेड़ की टहनियों को काटना शुरू कर दिया। जिससे भी जाम लग लगा।

विज्ञापन
Jam across the city  everyone was upset all day
रामघाट रोड पर लगे जाम में फंसे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर भर के कई इलाकों में शनिवार को दोपहर के वक्त जाम लग गया। इससे राहगीरों के साथ ही वाहन चालकों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ा और वे घंटों जाम में फंसे रहे। दोपहर करीब 12 बजे क्वार्सी चौराहे पर कुछ वाहनों के आड़े तिरछे खड़े हो जाने से जाम लग गया। बमुश्किल यातायात पुलिस कर्मी इस जाम को खुलवा सके।

विज्ञापन


उधर, गांधी नेत्र चिकित्सालय के पास सड़क किनारे खड़े पिलखुन के पेड़ के बिजली लाइन के ऊपर आ जाने से आए दिन होने वाली खराबी से निजात दिलाने को नगर निगम के विद्युत पथ प्रकाश विभाग के कर्मचारियों ने पेड़ की टहनियों को काटना शुरू कर दिया। इससे सड़क के दोनों ओर मीनाक्षी पुल से लेकर किशनपुर तिराहे तक वाहनों की काफी लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन


करीब आधे घंटे बाद वाहनों का आवागमन शुरू हुआ। इस दौरान वाहन रेंग-रेंगकर गुजरते रहे। इसी तरह छर्रा अड्डा पुल से लेकर रामलीला मैदान और दुबे का पड़ाव तक दिन भर जाम जैसे हालात बने रहे। इससे वाहन चालकों के साथ ही राहगीरों को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एटा चुंगी से लेकर धनीपुर मंडी तक भी जाम लगा रहने से लोगों को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एसपी यातायात मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि जाम का कारण वाहनों के सड़क पर आड़े तिरछे खड़े हो जाने के अलावा मकर संक्रांति पर सड़क किनारे धार्मिक आयोजन होने के चलते वाहन रेंगते हुए गुजरे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed