फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Jail to deposit non-deposit boxes: DM

बस्ते जमा न कराने वाले लेखपाल जाएंगे जेल : डीएम 

Fri, 13 Jul 2018 01:50 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Fri, 13 Jul 2018 01:50 AM IST
विज्ञापन
 Jail to deposit non-deposit boxes: DM
बस्ते जमा न कराने वाले लेखपाल जाएंगे जेल : डीएम  - फोटो : Rupesh
 ऐस्मा के बावजूद लगातार अनिश्चितकालीन हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन पर अड़े लेखपालों के विरुद्घ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। डीएम ने स्पष्ट कहा है कि बर्खास्तगी एवं निलंबन के बावजूद बस्ते जमा न करने वाले लेखपालों के घरों पर दबिश डालकर बस्ते जब्त किये जाएंगे।
विज्ञापन


एफआईआर दर्ज कराकर जेल भेज दिया जाएगा। इन आदेशों के बावजूद लेखपालों की अनिश्चितकालीन हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन कलक्ट्रेट पर जारी रहा। लेखपाल नेताओं ने कहा कि हमारी मांगे जायज हैं और यदि इन्हें मनवाने के लिए हमें जेल भी जाना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे। 
विज्ञापन


बताते चलें कि प्रशासन ने ऐस्मा के बावजूद लगातार आंदोलन कर रहे प्रोबेशन पर चल रहे 94 लेखपालों को गत दिवस बर्खास्त कर दिया था। इससे पूर्व उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष एवं जिला मंत्री समेत सभी तहसील के अध्यक्ष एवं मंत्रियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुुरुवार को जिला मुख्यालय पर धरने के दौरान लेखपालों ने बर्खास्तगी की कार्रवाई की निंदा की। जिला मंत्री ध्यान प्रकाश तिवारी ने कहा कि लेखपालों की मांगे प्रांतीय स्तर की हैं। हम सभी लेखपाल प्रांतीय पदाधिकारियों के अधीन हैं और उनके आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे हैं। जब तक वहां से कोई संदेश नहीं मिलता आंदोलन जारी रहेगा।


उन्होंने डीएम के जेल भेजने के आदेश पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जायज मांगों के लिए यदि जेल भी जाना पड़े तो लेखपाल पीछे हटने वाले नहीं हैं। जिलाध्यक्ष साहब सिंह ने कहा कि प्रोबेशन पीरियड वाले लेखपालों की बर्खास्तगी दुर्भाग्यपूर्ण है। हम इससे डरने वाले नहीं हैं। इस मौके पर हुकुम चंद्र प्रेमी, कैलाश चंद्र शर्मा, भानुप्रताप सिंह, जसवंत सिंह, हेमदत्त, विक्रम सिंह, देवेंद्र शर्मा, असरार अहमद, रामप्रकाश शर्मा, विनोद शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। 


   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed