फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Deputy CM Keshav Prasad Maurya warned

Aligarh News: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने चेताया, घोटालेबाजों के लिए खुले हैं जेल के दरवाजे

Thu, 16 Mar 2023 01:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 16 Mar 2023 01:11 AM IST
सार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अलीगढ़ आए। उन्होंने नगर निगम में स्मार्ट सिटी के तहत अफसरों के 95 फीसदी कार्य को पूरा करने के दावे, उसमें भ्रष्टाचार से जुड़े सवाल पर कहा कि वह अलीगढ़ आते रहेंगे। स्मार्ट सिटी के कार्यों का भौतिक सत्यापन करेंगे।

विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad Maurya warned
संगोष्ठी को संबोधित करते उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार व घोटालेबाजों के खिलाफ कार्रवाई करने में पीछे नही हैं। घोटालेबाजों के लिए जेल के दरवाजे खुले हैं। पूरे प्रदेश के साथ-साथ भ्रष्टाचार मुक्त अलीगढ़ बनाया जाएगा। प्रदेश में कुछ ऐसी ताकतें हैं जो कानून व्यवस्था को बिगाड़ने का काम करती हैं। उनके ऐसे प्रयासों के बीच होली एवं शव-ए- बरात के त्योहार शांति के साथ मनाए गए हैं। उन्होंने राहुल गांधी के बयान को लेकर कहा कि देश में आपातकाल लगाने वाली कांग्रेस पार्टी का देश के करोड़ों मतदाताओं ने सूपड़ा साफ कर दिया है। अपने बयान पर राहुल गांधी को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए, नहीं तो जनता उन्हें सबक सिखाएगी।

विज्ञापन


डिप्टी सीएम बुधवार को यहां सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने नगर निगम में स्मार्ट सिटी के तहत अफसरों के 95 फीसदी कार्य को पूरा करने के दावे, उसमें भ्रष्टाचार से जुड़े सवाल पर कहा कि वह अलीगढ़ आते रहेंगे। स्मार्ट सिटी के कार्यों का भौतिक सत्यापन करेंगे। उन्होंने बताया कि विकास कार्यों की समीक्षा की गई है। स्मार्ट सिटी सहित सभी विकास योजनाओं को गुणवत्ता व तय मानकों के साथ 30 जून तक पूरा करने का लक्ष्य तय है। विशेषकर सरकार की प्राथमिकता में शामिल राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने सांसद डिंपल यादव के लाउडस्पीकर संबंधी बयान के सवाल पर कहा कि मंदिर और मस्जिद दोनों से तीव्र लाउडस्पीकर उतारे गए हैं। ये काम सौहाद्रपूर्ण वातावरण में हुआ है। इससे पूरा उत्तर प्रदेश खुश है, परंतु समाजवादी पार्टी का कुनबा दुखी है। उनके दुख को दूर करने के लिए नहीं हैं हम। उत्तर प्रदेश को सुखी करने के लिए हैं। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को घेरते हुए कहा कि किसानों को लूटने वाले किसानों के सम्मान की बात न करें। हम किसानों की हालत सुधारने और बेरोजगारों को रोजगार देने पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता किसान, गरीब एवं छात्र हैं। नवरात्र में अखंड रामायण पाठ को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बयान पर उन्होंने कहा कि यह उनकी बैचेनी, तुष्टीकरण और घबराहट है। अयोध्या में राम मंदिर कार्य सेवकों पर जिनकी सरकार में गोली चलवाई गई वे धार्मिक स्थलों के बारे में बयान न दें। उन्होंने कहा कि सपा ने हमेशा जाति की राजनीति की है। अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी को समाप्त पार्टी में बदल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 69 हजार शिक्षक भर्ती को लेकर उच्चतम न्यायालय के आदेशों का पालन किया जाएगा। कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर के बयान पर कहा कि भारत भ्रष्टाचार मुक्त बन रहा है। दुनिया की बड़ी शक्तियां भारत के नेतृत्व की ओर देख रही हैं। विश्व में कहीं भी संकट आने पर भारत उनकी मदद को तैयार है। सारे विश्व की निगाहें देश पर टिकी रहती हैं। उन्होंने कहा कि जो कानून के खिलाफ कार्य करेगा उसे कानून के अनुसार दंडित भी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed