{"_id":"6830d8d4da1f3374f900a9e5","slug":"jagatpur-team-defeated-chakathal-aligarh-news-c-2-1-ali1027-688664-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: जगतपुर ने चकाथल को हराकर जीता क्रिकेट टूर्नामेंट, 14 ओवरों में हासिल किया लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: जगतपुर ने चकाथल को हराकर जीता क्रिकेट टूर्नामेंट, 14 ओवरों में हासिल किया लक्ष्य
Sat, 24 May 2025 01:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sat, 24 May 2025 01:51 AM IST
सार
जगतपुर और चकाथल के बीच क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए चकाथल ने 177 रन बनाए। जबाव में जगतपुर ने महज 14 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
गांव सालारपुर में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देते करते अतिथि
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गांव सालारपुर में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला जगतपुर और चकाथल की टीम की बीच खेला गया। जगतपुर की टीम ने 14 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन
चकाथल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा 16 गेंदों पर 43 और अंकुश शर्मा ने 11 गेंदों पर 31 रनों बनाए। इस तरह पूरी टीम ने 177 रन बनाए। सोनू चौधरी ने चार विकेट चटकाए। जबाव में जगतपुर की टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो चार ओवरों में उसके चार बल्लेबाज आउट हो गए। इसके बाद तनु चौधरी ने 30 गेंदों में 65 रन और विक्कू जाट ने 57 रन बनाकर महज 14 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विजेता और उपविजेता टीमों को अतिथियों ने सम्मानित किया। इस दौरान पूर्व जिपं सदस्य राकेश शर्मा, रामभान सिंह, पंकज राघव, मलखान सिंह प्रधान, उदयपाल राघव, तनुज राघव, शिवम, विनोद, मुकेश, आकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन