{"_id":"6a3307a9986abed8600be3ab","slug":"jafri-and-aligarh-drains-to-be-cleared-of-encroachments-action-has-begun-aligarh-news-c-2-gur1004-999223-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: जाफरी और अलीगढ़ ड्रेन होंगे अतिक्रमण मुक्त, शुरू हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: जाफरी और अलीगढ़ ड्रेन होंगे अतिक्रमण मुक्त, शुरू हुई कार्रवाई
विज्ञापन
जाफरी ड्रेन से अतिक्रमण हटवाते नगर आयुक्त। संवाद
मानसून में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने शहर की जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। जाफरी और अलीगढ़ ड्रेन अतिक्रमण मुक्त किए जाएंगे।
बुधवार को नगर निगम और सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने जाफरी ड्रेन (ओजोन सिटी नहर) पर बने अवैध निर्माणों और पुलियों को हटाने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा करीब पांच घंटे तक मौके पर डटे रहे और अभियान की निगरानी करते रहे।
नगर निगम की जेसीबी और पोकलेन मशीनों की मदद से ओजोन सिटी मार्ग स्थित जाफरी ड्रेन पर अतिक्रमण कर बनाई गई पुलियों को ध्वस्त किया गया। अधिकारियों के अनुसार इन अवैध पुलियों के कारण ड्रेन में पानी का प्रवाह बाधित हो रहा था, जिससे बरसात के दौरान जलभराव की आशंका बनी रहती थी।
विज्ञापन
नगर आयुक्त ने बताया कि पहले चरण में वार्ड-41 के सागवान सिटी क्षेत्र, असदपुर कयाम कट, वैष्णो रॉयल सिटी फेज-3 समेत विभिन्न स्थानों पर बनी पांच अवैध पुलियों को हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मानसून से पहले जाफरी ड्रेन और अलीगढ़ ड्रेन को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। अगले सात दिनों तक नगर निगम और सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम अभियान चलाकर जल निकासी में बाधा बनने वाले सभी अवैध निर्माणों को हटाएगी।