फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ITI student murder case : bhupendra wases car, no forensic evidence found

आईटीआई छात्र हत्याकांड ः भूपेंद्र ने धुलवाई कार, नहीं मिलेंगे फॉरेंसिक साक्ष्य

Sun, 28 Mar 2021 12:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
ITI student murder case : bhupendra wases car, no forensic evidence found
क्षेत्र के गांव बझेड़ा के आईटीआई छात्र सुरेंद्र की हत्या के बाद आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने की भरपूर कोशिश की थी। हत्या के बाद तयेरे भाई भूपेंद्र ने गांव लौटकर सबसे पहले अंदर बाहर दोनों ओर से अपनी कार की अच्छी तरीके से धोकर सफाई की थी। कार में से खून के धब्बे, मृतक के बाल आदि कुछ भी शेष नहीं छोड़ा था।
विज्ञापन

इस घटना में पुलिस की एंट्री के बाद जब वह परिवार वालों के शक के दायरे में आया तो वह बेहद घबरा गया था। थाने से एक बार तो वह पुलिस को चकमा देकर आ गया था, लेकिन उसे फिर से पकड़े जाने का भय सताने लगा। 25 मार्च की रात भागने से पूर्व वह नहर के किनारे कार की दूसरी बार धुलाई करने में लगा था। तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया था।
विज्ञापन

शनिवार को फॉरेंसिक टीम के कार से मृतक के बाल, खून आदि साक्ष्य संकलित करने के लिए खैर कोतवाली पहुंचने की बात थी। लेकिन कार की दो बार सफाई होने की जानकारी पर टीम ने इरादा बदल दिया। इस बात की पुष्टि इंस्पेक्टर प्रवेश कुमार ने करते हुए बताया कि सुरेंद्र की हत्या भूपेंद्र की कार में ही चारों ने मिलकर गला घोंटकर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार में हत्या के महत्वपूर्ण साक्ष्य मृतक के बाल खून आदि मिल सकते थे, लेकिन भूपेंद्र ने हत्या के बाद कार की अच्छे तरीके से धुलाई करा कर साक्ष्य पहले ही नष्ट कर दिए। मगर पुलिस स्तर से अन्य तमाम साक्ष्य संकलित किए गए हैं। इनमें सर्विलांस साक्ष्य भी शामिल हैं। सुरेंद्र की सिम को जिस नए मोबाइल में डालकर प्रयोग किया गया था वह पुलिस ने बरामद कर लिया है।

हत्या से पूर्व भूपेंद्र के साथ सुरेंद्र को देखे जाने वाले चश्मदीद गवाहों के बयान शामिल किए जा रहे हैं। हत्या के बाद सुरेंद्र के कपड़े और मोबाइल आरोपियों ने नहर में फेंक दिए थे। गोताखोरों से उन्हें निकलवाने के भी प्रयास किए जा रहे हैं। हत्या के बाद गांव में पुलिस पिकैट तैनात की गई है। जो आरोपियों के परिवार वालों पर नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed