{"_id":"600dcef18ebc3e2c3b1bebc8","slug":"it-may-rain-after-january-26-city-office-news-ali254626728","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 जनवरी के बाद बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 जनवरी के बाद बारिश के आसार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को सुबह से शाम तक जबरदस्त ठंडक रही। धूप थोड़ी देर के लिए निकली लेकिन इससे कोई राहत नहीं मिली। बादलों और तेज शीतलहर के कारण गलन और ठिठुरन बनी रही। इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक बना रहा। हवा की रफ्तार 11 से 12 किमी, दृश्यता 6 से 7 किमी तक और आर्द्रता 68 फीसदी तक रही। एएमयू के भूगोल विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर अतीक अहमद सिद्दीकी ने बताया कि अगर बादल इसी तरह छाए रहे तो जमीन की ऊष्मा ऊपर की ओर नहीं जा पाएगी। इससे एक दबाव बनेगा और 26 जनवरी के बाद कभी भी बूंदाबांदी हो सकती है। अगर ये दबाव बढ़ गया तो ठीक से बारिश हो सकती है। फिलहाल, इस तरह की गलन वाली सर्दी 26 या 27 जनवरी तक रह सकती है। बारिश के बाद कुछ राहत मिलेगी। लेकिन आने वाले कुछ दिनों में मौसम फिर से पलटेगा और ठंडक रहेगी। इस बार सर्दी ज्यादा पड़ेगी।
रविवार को पूरे दिन ठंडक बनी रही। गलन से भी लोग परेशान रहे। अधिकांश लोग अलाव और आग के सहारे रहे। हीटर और ब्लोअर की शरण में दिखे। शीतलहर ने भी खासा परेशान किया। धूप के लिए लोग छतों पर टहले लेकिन ज्यादा राहत नहीं मिली। नगर निगम के आश्रय स्थलों पर सुबह से शाम तक भीड़भाड़ रही। बाजारों, कारखानों और सड़कों पर सुबह और शाम के वक्त सन्नाटा दिखा। दोपहर में ही लोगों ने अपने जरूरी काम निपटाए। लोगों को मौसम की गुलाबी ठंडक का इंतजार है, जब वह इसका भरपूर आनंद उठा सके।