{"_id":"685326801b5b8f76450478a9","slug":"israel-iran-row-12-people-from-aligarh-are-stuck-in-a-hotel-in-iran-for-four-days-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel-Iran Row: अलीगढ़ की शमां सहित 12 लोग चार दिन से ईरान के होटल में फंसे, 20 दिन पहले तीर्थयात्रा पर गए थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Israel-Iran Row: अलीगढ़ की शमां सहित 12 लोग चार दिन से ईरान के होटल में फंसे, 20 दिन पहले तीर्थयात्रा पर गए थे
Thu, 19 Jun 2025 02:20 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 19 Jun 2025 02:20 AM IST
सार
शमां अफरोज के अमिर निशा में रहने वाले भाई असलम मेहंदी ने बताया कि 30 मई तो उनकी बहन के अलावा आतिमा आब्दी, जैनब रिजवी, मशर्रत सहित 12 लोग वहां तीर्थ करने गए थे। यह लोग 30 मई को दिल्ली से ईराक के लिए रवाना हुए थे।
विज्ञापन
इस्राइल-ईरान तनाव
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइल-ईरान के संघर्ष के चलते वहां तीर्थ यात्रा के लिए गईं अलीगढ़ की शमां अफरोज सहित 12 तीर्थयात्री एक होटल में फंस कर रह गए हैं। पिछले चार दिन से इनका काफिला कुन के एक होटल में फंसा हुआ है। यात्रियों का ट्रैवल एजेंट अब किसी तरह इन सभी को अर्मीनिया के रास्ते भारत लाने की तैयारी कर रहा है। परिजन इन सभी की सलामती की दुआ कर रहे हैं।
विज्ञापन
शमां अफरोज के अमिर निशा में रहने वाले भाई असलम मेहंदी ने बताया कि 30 मई तो उनकी बहन के अलावा आतिमा आब्दी, जैनब रिजवी, मशर्रत सहित 12 लोग वहां तीर्थ करने गए थे। यह लोग 30 मई को दिल्ली से ईराक के लिए रवाना हुए थे। यह लोग पहले करबला पहुंचे। यहां से नजफ, मसद होते हुए तेहरान पहुंचे। 13 जून को इस्राइल ने तेहरान पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद वहां पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। तेहरान से करीब 110 किलोमीटर दूर कुन शहर पहुंच कर काफिले ने होटल में शरण ली है। इन सभी से इंटरनेट के जरिए संपर्क हो रहा है। बीच बीच में वहां नेटवर्क चला जाता है। असलम मेहंदी ने बताया कि वह दुआ कर रहे हैं कि सभी लोग सही सलामत वापस घर आ जाएं।
विज्ञापन