{"_id":"69b299d1b85c305c530fea21","slug":"irregularities-found-during-school-inspections-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: स्कूलों के निरीक्षण में मिली गड़बड़ी, दो प्रधानाध्यापकों को थमाया नोटिस, मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: स्कूलों के निरीक्षण में मिली गड़बड़ी, दो प्रधानाध्यापकों को थमाया नोटिस, मांगा स्पष्टीकरण
Thu, 12 Mar 2026 04:18 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 12 Mar 2026 04:18 PM IST
सार
निरीक्षण में विद्यालय परिसर में गंदगी और शैक्षणिक व्यवस्थाओं में भी लापरवाही पाई गई। दोनों प्रधानाध्यापकों को एक सप्ताह में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं, अन्यथा विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
थमाया नोटिस
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ बीएसए ने निरीक्षण के दौरान अनियमिता मिलने पर दो विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को नोटिस थमाकर एक सप्ताह में स्पष्टीकरण देने को कहा है।
विज्ञापन
11 मार्च को विकास खंड इगलास के विद्यालयों के निरीक्षण में उच्च प्राथमिक विद्यालय विचौला में 55 नामांकन के बावजूद एक भी छात्र उपस्थित नहीं मिला, जबकि मध्यान्ह भोजन पंजिका में 11 छात्र दर्ज पाए गए। वहीं कम्पोजिट विद्यालय रामपुर (विदिरका) में 184 नामांकन के सापेक्ष 45 छात्र उपस्थित थे, लेकिन एमडीएम पंजिका में 147 छात्रों को अंकित किया गया था।
विज्ञापन
निरीक्षण में विद्यालय परिसर में गंदगी और शैक्षणिक व्यवस्थाओं में भी लापरवाही पाई गई। दोनों प्रधानाध्यापकों को एक सप्ताह में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं, अन्यथा विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन