फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Irregularities came to light in RMPSU exam

RMPSU: अंग्रेजी में आया बीएएलएलबी का पेपर, परीक्षा निरस्त, एम हिंदी में भी आए दूसरे विषय के सवाल

Wed, 04 Jun 2025 03:23 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 04 Jun 2025 03:23 AM IST
सार

एमए हिंदी द्वितीय सेमेस्टर में 3 जूनको अस्मिता मूलक विमर्श नामक विषय की परीक्षा थी। इसके प्रश्नपत्र में भी भाषा विज्ञान के प्रश्न मिले, जबकि भाषा विज्ञान की परीक्षा पहले ही हो चुकी है।

विज्ञापन
Irregularities came to light in RMPSU exam
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) अलीगढ़ की बीएएलएलबी द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा का तृतीय प्रश्नपत्र अंग्रेजी भाषा में भेज दिया गया। इसे देख हिंदी माध्यम से परीक्षा देने वाले परीक्षार्थी हैरान हो गए। उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। विवि ने परीक्षा को निरस्त कर दिया है। अब यह परीक्षा 18 जून को कराई जाएगी। पेपर तैयार करने वाले शिक्षक से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। 

विज्ञापन


फाउंडेशन ऑफ सोशियोलॉजी थॉट (समाजशास्त्र विचार का निधिकरण) विषय की यह परीक्षा 3 जून को डीएस कॉलेज अलीगढ़, पीसी बागला कॉलेज हाथरस और जवाहर लाल नेहरू डिग्री कॉलेज एटा में आयोजित की गई। करीब 1310 परीक्षार्थी इसमें शामिल होने के लिए पहुंचे। प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में दिया जाना था, लेकिन परीक्षार्थियों के पास अंग्रेजी भाषा में प्रश्नपत्र पहुंचा। 
विज्ञापन


डीएस कॉलेज अलीगढ़ में पहले छात्रों को बताया कि दूसरा सेट आ रहा है, दूसरा सेट नहीं पहुंचा तो छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। यहां पर डीएस कॉलेज के अलावा विवेकानंद कॉलेज के बीएएलएलबी द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों का भी परीक्षा केंद्र बनाया गया था। 3 जून सुबह आठ बजे दोनों कॉलेजों के करीब 350 छात्र परीक्षा देने पहुंचे। डीएस कॉलेज के विधि विभाग के अध्यक्ष प्रो. हरीश शर्मा ने बताया कि परीक्षा निरस्त होने से परीक्षार्थियों को परेशानी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एम हिंदी में भी आए दूसरे विषय के सवाल, अलीगढ़ में छात्रों ने छोड़ी परीक्षा

एमए हिंदी द्वितीय सेमेस्टर में 3 जूनको अस्मिता मूलक विमर्श नामक विषय की परीक्षा थी। इसके प्रश्नपत्र में भी भाषा विज्ञान के प्रश्न मिले, जबकि भाषा विज्ञान की परीक्षा पहले ही हो चुकी है। हाथरस में छात्रों ने इसका विरोध किया, अलीगढ़ में कुछ छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। 

हाथरस में परीक्षार्थियों ने विरोध किया और परीक्षा को निरस्त कराने की मांग की। पीसी बागला कॉलेज में इस विषय के 180 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे थे। अलीगढ़ में भी डीएस कॉलेज, एसवी कॉलेज, टीकाराम कन्या महाविद्यालय सहित अन्य महाविद्यालयों में यह परीक्षा थी। प्रश्नपत्र के ऊपर शीर्षक अस्मितामूलक विमर्श छपा था, जबकि छपे प्रश्न भाषा विज्ञान के थे। डीएस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. मुकेश भारद्वाज ने बताया कि परीक्षार्थियों ने दोबारा परीक्षा कराने के लिए प्रत्यावेदन दिया है। उन्होंने बताया कि परीक्षा उस दशा में ही निरस्त हो सकती है, जब 70 फीसदी प्रश्न पाठ्यक्रम से बाहर के हों।

पेपर तैयार करने वाले शिक्षकों से जवाब तलब किया जाएगा। परीक्षा निरस्त कर दी गई है। अब 18 जून को पहली पाली में परीक्षा होगी। -धीरेंद्र कुमार, परीक्षा नियंत्रक, आरएमपीयू, अलीगढ़
बीएएलएलबी द्वितीय सेमेस्टर तृतीय प्रश्न पत्र की परीक्षा निरस्त कर दी गई है। एमए हिंदी में पाठ्यक्रम से बाहर के प्रश्न आने की शिकायत आई थी। उसका परीक्षण कराया जाएगा, उसके बाद विवि निर्णय लेगा। फिलहाल एमए हिंदी की परीक्षा निरस्त नहीं हुई। -प्रो. एनबी सिंह, कुलपति, आरएमपीयू, अलीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed