{"_id":"64357b0bbb54c2320608e4aa","slug":"ipl-cricketer-rinku-singh-carried-cylinders-swept-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Exclusive: आईपीएल क्रिकेटर रिंकू सिंह ने सिलेंडर ढोए, झाड़ू-पोंछा लगाया, ऐसे कई सवालों का सच आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Exclusive: आईपीएल क्रिकेटर रिंकू सिंह ने सिलेंडर ढोए, झाड़ू-पोंछा लगाया, ऐसे कई सवालों का सच आया सामने
Tue, 11 Apr 2023 08:52 PM IST
चमन शर्मा
चमन शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़
चमन शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 11 Apr 2023 08:52 PM IST
सार
रिंकू सिंह ने सिलेंडर ढोए। रिंकू सिंह ने झाड़ू और पोंछा भी लगाया। रिंकू के पिता खान हैं। इन सभी सवालों के जवाब रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह ने दिए।
विज्ञापन
रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह सिलेंडर कंधे पर उठाते हुए
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आईपीएल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से अलीगढ़ के रिंकू सिंह के लगातार एक के बाद एक जीत के पांच छक्के मारने के बाद सोशल मीडिया पर रिंकू को लेकर कई ऐसी बातें सामने आईं, जिसकी जांच पड़ताल के लिए अमर उजाला डिजिटल की टीम रिंकू के घर गई और उनके मां-बाप, बहन और भाभी से बातचीत की।
रिंकू सिंह के पांच बॉल पर पांच छक्कों के बाद सामने आने लगा कि रिंकू सिंह ने सिलेंडर ढोए। रिंकू सिंह ने झाड़ू और पोंछा भी लगाया। इन सभी सवालों के जवाब रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह ने दिए।
विज्ञापन
क्या रिंकू सिंह ने कंधे पर ढोया सिलेंडर ?
रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह सालों से अलीगढ़ की गोविला गैस एजेंसी पर सिलेंडर को घर-घर पहुंचाने का काम करते हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या रिंकू ने भी अपने कंधों पर सिलेंडर ढोए, तो इस पर उन्होंने कहा कि जब कभी सिलेंडर को पकड़ने के लिए कोई नहीं होता था, तो कभी कभी रिंकू केवल सिलेंडर को पकड़कर ले जाता था, उसने कभी कंधे पर सिलेंडर नहीं ढोया।
क्या रिंकू ने कोचिंग में झाड़ू और पोंछा भी किया ?
रिंकू के पिता खानचंद से जब पूछा गया कि रिंकू ने कभी किसी कोचिंग में झाड़ू और पोंछा लगाने का भी काम किया, तो इस पर उन्होंने बताया कि एक कोचिंग में रिंकू की नौकर की बात हुई थी। उस कोचिंग में जब रिंकू को झाड़ू और पोंछा लगाने का काम सोंपा गया, तो उसने वह काम करने से मना कर दिया और वह नौकरी नहीं की। रिंकू ने वहां झाड़ू और पोंछा नहीं किया।
क्रिकेटर रिंकू सिंह के सिलेंडर ढोने और झाड़ू-पोंछा करने की बात पर दम नजर नहीं आया। रिंकू सिंह ने न तो सिलेंडर ढोया, न झाडू लगाई और न ही कहीं पोंछा किया, बस रिंकू सिंह ने केवल क्रिकेट खेला।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन