फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Investigation conducted and medicines distributed after three deaths in village Nongwa

Aligarh News: गांव नोंगवा में तीन मौतों के बाद हुई जांच, बांटी गईं दवाएं

Wed, 18 Oct 2023 12:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 18 Oct 2023 12:34 AM IST
सार

16 अक्तूबर को नोंगवां में बुखार से तीन लोगों की मौत हो गई थी। जिनका शाम तक अंतिम संस्कार किया गया। पूर्व प्रधान सतीश चंद्र यादव ने बताया कि सुबह 70 साल की रेनुका देवी पत्नी कुंवर सहाय की मौत हुई। इसके बाद 34 साल की राजनश्री देवी पत्नी कल्यान सिंह की मौत हुई, वह दिल्ली के अस्पताल में उपचाराधीन थीं। इसी के बाद 36 साल की रामा देवी पत्नी फूलवारी सिंह की छेरत में मौत हो गई।

विज्ञापन
Investigation conducted and medicines distributed after three deaths in village Nongwa
गांव नोगवा में शिविर लगाकर मरीजों की जांच करती टीम - फोटो : संवाद

विस्तार

थाना गंगीरी के गांव नोंगवां में एक माह के अंदर डेंगू व अन्य बुखार की वजह से छह लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार को डेंगू बुखार से तीन मौतों से पूरा गांव चिंतित है। मंगलवार को गांव पहुंचे छर्रा सीएचसी प्रभारी डॉ. कुशलपाल सिंह ने बताया कि गांव में जिन घरों में मौत हुई है।

विज्ञापन


उनके परिजनों से संबंधित व्यक्तियों की बीमारी और उपचार की जानकारी ली गई। जानकारी करने पर उन लोगों ने जांच रिपोर्ट नहीं दिखाई है। जांच रिपोर्ट देखने पर ही पता चलेगा कि सोमवार को जो तीन मौत हुई है, वह डेंगू बुखार से ही हुई हैं या किसी अन्य बीमारी से। गांव में दो जगह शिविर लगा कर दवा वितरण कराई गई है।
विज्ञापन


डेंगू की जांच भी कराई गई है। गांव में पहले भी दवा का छिड़काव कराया गया था और भी कराया जाएगा। गंगीरी के गांव नोगंवा के साथ ही देहात के अन्य गांवों में भी बुखार का प्रकोप जारी है। सोमवार को हुई बारिश के बाद मच्छरों का प्रकाेप भी बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौर हो कि सोमवार को नोंगवां में बुखार से तीन लोगों की मौत हो गई थी। जिनका शाम तक अंतिम संस्कार किया गया। पूर्व प्रधान सतीश चंद्र यादव ने बताया कि सुबह 70 साल की रेनुका देवी पत्नी कुंवर सहाय की मौत हुई। इसके बाद 34 साल की राजनश्री देवी पत्नी कल्यान सिंह की मौत हुई, वह दिल्ली के अस्पताल में उपचाराधीन थीं। इसी के बाद 36 साल की रामा देवी पत्नी फूलवारी सिंह की छेरत में मौत हो गई। एक माह के अंदर गांव में बुखार से करीब दस लोगों की मौत हो चुकी है और एक दर्जन लोग बीमार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed