फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Instructions to prepare 50-50 bed baby wards in all government hospitals

सभी सरकारी अस्पतालों में 50-50 बेड के बच्चा वार्ड तैयार करने के निर्देश

Wed, 26 May 2021 12:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Instructions to prepare 50-50 bed baby wards in all government hospitals
जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में कोविड की तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए 50-50 बेड के बच्चा वार्ड तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही निजी अस्पतालों में बच्चा वार्ड तैयार हो गए हैं, उनका निरीक्षण कर आख्या देने के निर्देश डीएम ने अस्पतालों के प्रभारी अधिकारी/मजिस्ट्रेटों को दिए हैं।
विज्ञापन

कोविड को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में हुई समीक्षा बैठक में सीडीओ ने डीएम को बताया कि सोमवार को 27 कोविड संक्रमित मिले, उन सभी को उपचार दिया जा रहा है। इसके बाद डीएम चंद्रभूषण सिंह ने निर्देश दिए कि राजकीय/सरकारी चिकित्सालयों में लगाए गए नोडल अधिकारी/मजिस्ट्रेट अपने आवंटित चिकित्सालयों का भ्रमण करते हुए निरीक्षण आख्या दें।
विज्ञापन

इसके साथ ही ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया। डीएम ने कहा कि वरुण, नारायणी, रूसा, एसजेडी, द् होप एवं मैक्सफोर्ट अस्पताल द्वारा 20-20 बेड का बच्चों का वार्ड बनाए जाने की सहमति दी गई है। उक्त वार्डों को तैयार किए जाने में प्रशासन पूर्ण सहयोग करे। समस्त सरकारी चिकित्सालयों में 50-50 बेड का वार्ड बच्चों के के लिए तैयार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि जिले में अब ऑक्सीजन गैस पर्याप्त है। इंडस्ट्री को भी ऑक्सीजन गैस की सप्लाई शुरू कर दी है। कोरोना कंट्रोल रूम प्रभारी स्मृति गौतम ने डीएम को बताया कि दीनदयाल में 28 अप्रैल से कुल 50 मरीज भर्ती हैं। इस पर सीएमएस दीनदयाल को उन सभी मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करते हुए ठीक हुए मरीजों को तत्काल डिस्चार्ज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed