फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Instead of studying, the children of the house were being sent to work in the salon and dhaba.

पढ़ने के बजाय घर वाले बच्चों को भेज रहे थे सैलून व ढाबे पर काम करने

Wed, 28 Sep 2022 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 01:18 AM IST
सार

प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने के बजाय उनके घर वाले हेयर सैलून और ढाबा पर काम करने के लिए भेजते थे।उसके बाद वह बच्चों को स्कूल भेजने के लिए तैयार हो गए।

विज्ञापन
Instead of studying, the children of the house were being sent to work in the salon and dhaba.

विस्तार

प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने के बजाय उनके घर वाले हेयर सैलून और ढाबा पर काम करने के लिए भेजते थे। यह जानकारी ड्राप आउट और होटल, दुकानों पर काम कर रहे 14 साल तक के बच्चों का बेसिक शिक्षा विभाग के सर्वे में सामने आई है। सैलून और ढाबा संचालक कानूनी कार्रवाई के नाम पर दोनों छात्रों को विद्यालय भेजने के लिए तैयार हो गए है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के लिपिक ज्ञानेंद्र गौतम और समेकित शिक्षा के जिला समन्वयक ऋषि सिंह ने विकास खंड लोधा के सिंघारपुर के बाजार में होटल और दुकानों का सर्वे किया कि कहीं कोई बच्चा तो काम नहीं कर रहा है। इसी बीच हेयर सैलून और ढाबे पर एक-एक बच्चे काम करते मिल गए।
विज्ञापन

दोनों बच्चों का नाम स्कूल में दर्ज है। टीम ने ढाबा और सैलून संचालक को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि अगर बच्चे स्कूल नहीं जाएंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उसके बाद वह बच्चों को स्कूल भेजने के लिए तैयार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम के सदस्यों ने बताया कि दोनों बच्चों के परिवारों की आर्थिक स्थिति ठीक है। उन्हें भी जागरूक किया गया। माता-पिता ने बच्चों को स्कूल भेजने की हामी भर दी। उधर, स्कूल में लगातार अनुपस्थित चल रहे बच्चों पर नजर रखने के लिए स्कूल के प्रधानाध्यापकों से कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed