फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   inspector is calling the woman in exchange for help

मैं वेट कर रहा हूं: महिला से बोला दरोगा, मदद के बदले रखी संबंध बनाने की शर्त, राज्यपाल से मांगी इच्छा मृत्यु

Wed, 23 Apr 2025 11:45 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 23 Apr 2025 11:45 AM IST
सार

महिला का आरोप है कि दरोगा अपने कमरे पर बुलाने का दबाव बनाने लगा और वॉयस मेसेज भेजने लगा। अश्लील वीडियो के लिंक भी भेजे। महिला ने पड़ोस में रहने वाली एक महिला सिपाही से शिकायत की, उन्हें रिकॉर्डिंग सुनवाई तो दरोगा खिसिया गया और महिला पुलिस लेकर उसके घर पहुंच गया।

विज्ञापन
inspector is calling the woman in exchange for help
पुलिस ने शुरू की जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कहां हो, मैं इंतजार कर रहा हूं, मैं अंदर आकर कुंडी बंद कर लूंगा...ये ऑडियो क्लिप अलीगढ़ के हरदुआगंज थाने में तैनात एक दरोगा की है। वह पति की तलाश कराने के लिए थाने पहुंची महिला पर संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। महिला का आरोप है कि उसके साथ दरोगा ने दुष्कर्म करने की भी कोशिश की है। सीओ अतरौली सृजना सिंह ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


महिला (30) का पति उसे और बच्चों को छोड़कर भाग गया है। महिला उसकी तलाश कराने की गुहार लेकर थाने पहुंची थी। महिला का आरोप है कि उसकी शिकायत की जांच करने वाला दरोगा पहले तो उसे किसी ने बहाने थाने बुलाता रहा, फिर मदद करने के नाम पर उससे संबंध बनाने की शर्त रख दी। कुछ दिन तो महिला ने अनदेखा किया, लेकिन गत छह मार्च को वह उसके कमरे पर पहुंच गया और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। उसने शोर मचाया तो दरोगा चला गया।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि उसके बाद वह उसे अपने कमरे पर बुलाने का दबाव बनाने लगा और वॉयस मेसेज भेजने लगा। अश्लील वीडियो के लिंक भी भेजे। महिला ने पड़ोस में रहने वाली एक महिला सिपाही से शिकायत की, उन्हें रिकॉर्डिंग सुनवाई तो दरोगा खिसिया गया और महिला पुलिस लेकर उसके घर पहुंच गया। साक्ष्य मिटाने के मकसद से मोबाइल मांगा। घर में तलाशी ली। मोबाइल नहीं मिला तो धमकी देकर चला गया कि उसे कहीं नहीं छोड़ेगा, उसका पति भी उसे कभी नहीं मिल पाएगा। तुझे आत्महत्या करनी पड़ जाएगी। तेरे बच्चों को मरवा दूंगा। दरोगा की धमकी से घबराई महिला ने राज्यपाल को पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु की मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा के खिलाफ शिकायत मिली है। इस मामले में सीओ अतरौली सृजना सिंह को जांच सौंपी गई है। जांच के बाद दरोगा कार्रवाई की जाएगी।-अमृत जैन, एसपी देहात

पति को छोड़कर महिला ने की थी कोर्ट मैरिज

महिला का मायका गांव थाना क्षेत्र में ही है। परिजनों ने 15 साल की उम्र में उसका विवाह सासनी क्षेत्र के एक व्यक्ति (40) से कर दिया था, जो पहले से विवाहित था। साल 2017 में वह पति से अलग हो गई थी और उसी के गांव के एक व्यक्ति से कोर्ट मैरिज कर ली थी। वह उसे लेकर सात साल से दिल्ली में रह रहा था और उससे दो बच्चे भी है।

पति विवाहित महिला को लेकर चला गया
महिला के अनुसार उसका पति के पलवल में मोहाना थाने की भूड़ कॉलोनी की एक महिला से संबंध हो गए, जिसका पता चलने पर वह एक साल पहले अपने मायके आकर रहने लगी थी। 26 जनवरी को बल्लभगढ़ में काम करने के बहाने वह उसे लेकर भाग गया था, जिसकी शिकायत उसने दो मार्च को हरदुआगंज थाने में की थी।

वायरल ऑडियो क्लिप
1- दो बजे तक जगी रहेगी क्या, अंदर आकर कुंडी बंद कर लूंगा..
2-नहीं मिलना तो बता दे, नहीं मिलना…
3-अरे बता तो दे, कब मिलेगी
4-अरे तुझे इनसे क्या लेना, मुझे जानते हैं क्या सब
5-कहां हो मैं वेट कर रहा हूं तुम्हारा
नोट-इन वायरल ऑडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता, पीड़िता ने शिकायत के साथ ये पुलिस को सौंपी हैं।

अलीगढ़ में बेलगाम हैं दरोगा, खाकी के दामन पर लग रहा दाग

अलीगढ़ में तैनात दरोगा इन दिनों बेलगाम हो रहे हैं। इनकी शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं। इससे खाकी का दामन दागदार हो रहा है। इस तरह के मामले एसएसपी व डीआईजी तक भी पहुंच रहे हैं। फिर भी इन पर लगाम नहीं लग पा रही है। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठ ने कहा कि ऐसे हरेक मामलों में पुलिस कर्मियों से जुड़ी शिकायतों पर गंभीरता से जांच कराकर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई भी की जा रही है। 

  • केस - एक- सिविल लाइंस के हमदर्द नगर ए निवासी आफताब इस्लाम गौरी अधिवक्ता हैं। उन्होंने एसएसपी से शिकायत करते हुए कहा है कि रविवार रात बीमार बेटी की दवा लेने बाइक से जकरिया मार्केट गए थे। बाइक को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। इसी बीच चौकी इंचार्ज पुलिस कर्मियों के साथ वहां आ गए। बाइक में डंडा मारते हुए गाली- गलौज करने लगे। विरोध पर अभद्रता कर दी।
  • केस - दो- थाना क्वार्सी क्षेत्र के नगला पटवारी चाैकी इंचार्ज पर एक मुकदमे में मदद के नाम पर पीड़ित से 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के मामले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस मामले में एसएसपी संजीव सुमन ने चाैकी इंचार्ज अभय प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया है।
  • केस -तीन- हरदुआगंज क्षेत्र के तालानगरी चाैकी इंचार्ज व सिपाही द्वारा यूपीसीडा चाैराहे पर चाय की दुकान चलाने वाले प्रमोद तिवारी के साथ सिर्फ इस बात को लेकर मारपीट कर दी गई कि वहां एक झगड़ा हुआ था। जिसमें मारपीट के साथ फायरिंग भी हो गई थी। दरोगा इसकी जांच करने गए थे। दुकानदार ने फायरिंग की आवाज सुनने की बात कही तो इसी बात से नाराज होकर दरोगा व सिपाही ने बेरहमी से पीट दिया। इससे दुकानदार के कान का पर्दा तक फट गया।
  • केस - चार-क्वार्सी थाने से मोबाइल चोरी के मामले में पकड़ कर लाया गया एक आरोपी पंडित दीनदयाल चिकित्सालय में डाॅक्टरी परीक्षण के दाैरान पुलिस हिरासत से फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को देर रात पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed