{"_id":"679dece158b9a44f1009e209","slug":"inspector-and-outpost-incharge-line-present-in-uproar-over-removal-of-ambedkar-statue-in-aligarh-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: आंबेडकर की प्रतिमा हटाने पर हुए बवाल में पुलिस की लापरवाही, इंस्पेक्टर और चौकी प्रभारी लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: आंबेडकर की प्रतिमा हटाने पर हुए बवाल में पुलिस की लापरवाही, इंस्पेक्टर और चौकी प्रभारी लाइन हाजिर
Sat, 01 Feb 2025 03:15 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 01 Feb 2025 03:15 PM IST
सार
अलीगढ़ जिले में आंबेडकर की प्रतिमा को हटाने पर हुए बवाल में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। इस मामले में इंस्पेक्टर और चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन
भीमपुर इब्राहिमपुर गांव में बवाल के बाद तैनात पीएसी कर्मी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ से सटे रोरावर क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुर-भीमपुर में आंबेडकर की प्रतिमा को हटाने पर हुए बवाल में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। इस मामले में इंस्पेक्टर और चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। 26 जनवरी की रात को लगाई गई आंबेडकर की प्रतिमा को पुलिस द्वारा हटाने पर 28 जनवरी की शाम को बवाल हो गया था। गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया था।
विज्ञापन
रोरावर थाने के गांव भीमपुर इब्राहिमपुर में 28 जनवरी की शाम आंबेडकर प्रतिमा हटाने के दौरान हुए बवाल में चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। न्यायालय के आदेश पर सभी को जेल भेज दिया था। थाना पुलिस के अनुसार 28 जनवरी की शाम सात बजे ग्राम समाज की जमीन पर लगाई गई आंबेडकर प्रतिमा हटाने के दौरान पुलिस पर पथराव और गाड़ियों में आगजनी के मामले में आरोपी रवी, लवकुश, प्रथम कुमार और करन निवासी भीमपुर इब्राहिमपुर को मथुरा पुल के पास से पकड़ा गया।
विज्ञापन