Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Innocent girl thrown into 15 feet deep swamp

Aligarh: लापता मासूम 15 फीट गहरे दलदल में तड़पती मिली, परिजनों ने किशोर पर लगाया फेंकने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 30 May 2026 11:48 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 30 May 2026 11:48 AM IST
सार

बच्चे पार्क में खेल रहे थे। खेलते-खेलते अचानक ज्योति वहां से गायब हो गई। जब काफी देर तक मासूम का कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों के हाथ-पांव फूल गए। पूरा गांव बच्ची की तलाश में जुट गया। दलदल वाले गहरे पोखर पर पड़ी। ज्योति उस गहरे कीचड़ और पानी के बीच जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही थी।

विज्ञापन
Innocent girl thrown into 15 feet deep swamp
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ में थाना रोरावर क्षेत्र के गांव नौगवां अर्जुनपुर में 28 मई की शाम खेल रही एक दो साल की मासूम अचानक लापता हो गई। काफी मशक्कत के बाद बच्ची प्राथमिक विद्यालय के पास 15 फीट गहरे और दलदल से भरे पोखर में तड़पती हुई मिली। परिजन ने गांव के ही एक किशोर पर मासूम को जानबूझकर पोखर में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गांव निवासी अरुण कुमार के दो बच्चे चार वर्षीय रोहित और दो वर्षीय ज्योति बृहस्पतिवार शाम गांव के सरकारी स्कूल के पास बने पार्क में खेल रहे थे। खेलते-खेलते अचानक ज्योति वहां से गायब हो गई। जब काफी देर तक मासूम का कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों के हाथ-पांव फूल गए। पूरा गांव बच्ची की तलाश में जुट गया। खोजबीन करते हुए जब परिजन प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंचे, तो उनकी नजर पास ही मौजूद दलदल वाले गहरे पोखर पर पड़ी। ज्योति उस गहरे कीचड़ और पानी के बीच जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही थी। बिना वक्त गंवाए ग्रामीणों ने पोखर में कूदकर बच्ची को सकुशल बाहर निकाला।
विज्ञापन


शुरुआत में इसे हादसा माना जा रहा था, लेकिन शुक्रवार को बच्ची के दादा राकेश कुमार ने पुलिस को तहरीर सौंपते हुए गांव के ही एक किशोर पर अपनी नातिन को जानबूझकर पोखर में फेंकने का आरोप लगाया है। कोतवाल बंशीधर पांडेय ने बताया, परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। हालांकि, घटना को किसी ने अपनी आंखों से प्रत्यक्ष रूप से नहीं देखा है, लेकिन परिजनों की आशंका और आरोपों को ध्यान में रखते हुए मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed