{"_id":"667845f9832113bf2406364a","slug":"innocent-child-dies-by-drowning-in-bucket-filled-with-water-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: डेढ़ साल का मासूम पानी से भरी बाल्टी पकड़ कर खेलने लगा, फिर हुआ कुछ ऐसा कि मां देखती रह गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: डेढ़ साल का मासूम पानी से भरी बाल्टी पकड़ कर खेलने लगा, फिर हुआ कुछ ऐसा कि मां देखती रह गई
Sun, 23 Jun 2024 09:28 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 23 Jun 2024 09:28 PM IST
सार
डेढ़ साल का मासूम घुटनों के बल सरकते हुए पानी से भरी बाल्टी के पास पहुंचा। मासूम बाल्टी पकड़ कर पानी से खेलने लगा, तभी वह मुंह के बल बाल्टी में गिर गया। जिससे बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक मासूम ललितेश
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
3 जून की शाम करीब साढ़े पांच बजे गांव कटरा मलोई में घर के अंदर खेलते हुए डेढ़ साल का मासूम पानी से भरी बाल्टी में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से उसके माता-पिता का रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
गांव कटरा मलोई निवासी नेम सिंह बाहर मजदूरी कर शाम के समय घर लौटे थे। घर पर आने के बाद वह चारपाई पर लेट गए।उनका डेढ़ वर्षीय इकलौता पुत्र ललितेश पास ही खेलने लगा। इसी बीच नेम सिंह की आंख लग गई। उनकी पत्नी भी काम से छत पर गई थी। इसी बीच ललितेश घुटनों के बल पास ही रखी पानी से भरी बाल्टी के पास पहुंच गया।
विज्ञापन
बाल्टी पकड़कर खड़े होने के बाद पानी में खेलते हुए वह मुंह के बल बाल्टी में गिर गया। कुछ देर बाद उसकी मां छत से नीचे उतरी तो पानी की बाल्टी में बेटे को औंधे मुंह पड़ा देखकर उसकी चीख निकल गई। तत्काल ही उसने बेटे को बाल्टी से निकाला, लेकिन मासूम की जान जा चुकी थी।
विज्ञापन