{"_id":"67863f6fcb51e50a980416e5","slug":"innocent-child-burnt-by-hot-milk-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: गर्म दूध के भगोने में बच्ची ने मारा हाथ, मासूम बच्ची झुलसकर हुई घायल, मेडिकल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: गर्म दूध के भगोने में बच्ची ने मारा हाथ, मासूम बच्ची झुलसकर हुई घायल, मेडिकल में भर्ती
Tue, 14 Jan 2025 04:11 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 14 Jan 2025 04:11 PM IST
सार
वीरेंद्र सिंह की 11 माह की पुत्री मुस्कान चारपाई पर खेल रही थी। अचानक उसने अलमारी में रखे गर्म दूध के भगोने में हाथ मार दिया। पूरा गर्म दूध बच्ची के ऊपर गिर गिया। जिससे बच्ची झुलस कर घायल हो गई।
विज्ञापन
गर्म दूध से झुलसी बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे मां-बाप
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
घर में चारपाई पर खेल रही मासूम बच्ची ने पास रखे भगोने में हाथ मार दिया। जिससे गर्म दूध का भगोना बच्ची के ऊपर गिर गया। जिसकी चपेट में आने से बच्ची झुलस गई। बच्ची की गंभीर हालता में जिला अस्पताल से मेडिकल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
अलीगढ़ में लोधा थाना क्षेत्र के गांव खुसावली निवासी वीरेंद्र सिंह अपने परिवार को लेकर गांव ताजपुर रसूल पुर में किराये के मकान पर रहते हैं। 13 जनवरी की शाम को वीरेंद्र सिंह मजदूरी कर घर आया। पत्नी वीरेंद्र को खाना देने लगी। वीरेंद्र सिंह की 11 माह की पुत्री मुस्कान चारपाई पर खेल रही थी। अचानक उसने अलमारी में रखे गर्म दूध के भगोने में हाथ मार दिया। पूरा गर्म दूध बच्ची के ऊपर गिर गिया। जिससे बच्ची झुलस कर घायल हो गई।
विज्ञापन
मां-बाप गर्म दूध से जली बच्ची को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख बच्ची को जेएन मेडीकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहां बच्ची का उपचार चल रहा है। इस घटना ने गांव में सभी को स्तब्ध कर दिया। विशेषज्ञों का कहना है कि छोटे बच्चों को खतरनाक जगहों से दूर रखना चाहिए।
विज्ञापन