फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Injured woman found at station, died in JN Medical College

अलीगढ़ : स्टेशन पर घायल मिली महिला ने जेएन मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ा

Sun, 13 Feb 2022 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Injured woman found at station, died in JN Medical College
रेलवे स्टेशन पर छह फरवरी को बेहोशी की अवस्था में घायल मिली महिला की शनिवार को इलाज के दौरान जेएन मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। महिला के शव की पहचान न होने पर उसे अगले 72 घंटे के लिए पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में शिनाख्त के लिए रखवा दिया गया है।
विज्ञापन

आरपीएफ पोस्ट कमांडर चमन सिंह तोमर ने बताया कि छह फरवरी को एक 40 वर्षीय महिला स्टेशन पर चोट लगने के कारण बेहोशी की हालत में मिली थी। उसे उपचार को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। महिला को होश न आने पर उसकी पहचान कराने के लिए सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर उसकी फोटो व वीडियो भी शेयर की गई। इसके बाद भी उसकी कोई पहचान करने वाला सामने नहीं आ सका। महिला का आरपीएफ कर्मियों की देखरेख में उपचार चल रहा था। उन्होंने बताया कि महिला के संबंध में केवल इतनी जानकारी मिल सकी है कि वह छह फरवरी को मुरादाबाद के राजा का सहसपुर स्टेशन से बरेली- अलीगढ़ पैसेंजर में सवार हुई थी। जिसके संबंध में मुरादाबाद के थाना बेल्लारी व जीआरपी व आरपीएफ चंदौसी की मदद ली। फिर भी महिला की पहचान नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि महिला ने शनिवार सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed