{"_id":"604d0e4a8ebc3e76a36eb464","slug":"injured-in-fight-injured-after-firing-city-office-news-ali2585566199","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में युवक पर हमला, छर्रा लगने से पैर जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली विवाद में युवक पर हमला, छर्रा लगने से पैर जख्मी
विज्ञापन
महानगर के क्वार्सी थाना क्षेत्र के रामघाट रोड स्थित यश कॉम्प्लेक्स के पास शुक्रवार रात को मामूली विवाद में नशे में धुत दो युवकों ने एक युवक पर फायरिंग कर दी। बंदूक से निकला छर्रा युवक के पैर में जा लगा। वारदात के बाद आरोपी भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
लवेंद्र कुमार पुत्र ओमपाल सिंह निवासी यश कॉम्प्लेक्स ने बताया कि वह कासिमपुर पावर हाउस में नौकरी करते हैं। रात को अपने कुत्ते को टहलाने के लिए निकले थे। तभी दो युवक जो कि नशे में थे। वह आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने बंदूक से फायर कर दिया। इसमें एक छर्रा उनके पैर में जा लगा। मौके पर चीख पुकार मच गई। हमलावर भाग गए। चीख पुकार सुन परिवार व पड़ोस के लोग आ गए। पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने लवेंद्र को पहले दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया।
वहां से उसे डॉक्टरों ने जेएन मेडिकल कॉलेज भेज दिया। सीओ सिविल लाइंस अनिल समानिया के मुताबिक लवेंद्र किसी भी रंजिश से इंकार कर रहा है। नशेबाजी के दौरान हुए मामूली विवाद में फायरिंग प्रतीत हो रही है। मामले की जांच जारी है। लवेंद्र की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अज्ञात हमलावरों पर मुकदमा दर्ज किया है। उनकी तलाश जारी है। घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।