फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Initiative: Teacher made two libraries with the help of people

पहल : शिक्षिका ने लोगों की मदद से बना दीं दो लाइब्रेरी

Tue, 17 May 2022 02:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Initiative: Teacher made two libraries with the help of people
जुझारपुर में सामुदायिक पुस्तकालय में मौजूद शिक्षिका वर्षा श्रीवास्तव, अभिभावक व बच्चे। - फोटो : CITY OFFICE
बेसिक शिक्षा विभाग की शिक्षिका वर्षा श्रीवास्तव ने लोगों की मदद से विकास खंड अकराबाद के गांव जुझारपुर व दरियापुर में सामुदायिक लाइब्रेरी बनाई हैं। लाइब्रेरी में उन्होंने स्वयं पुस्तकें खरीदकर रखवाई हैं, जिनमें बच्चों के लिए नैतिक शिक्षा, प्रेरक कहानियों की पुस्तकें हैं।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश हो चुका है। छुट्टी के दौरान बच्चों की पढ़ने-लिखने में रुचि बनी रहे। शिक्षिका वर्षा श्रीवास्तव ने गांव दरियापुर में परिषदीय विद्यालय के पुरातन छात्र समिति के सदस्य भुवनेश शर्मा के घर पर लाइब्रेरी शुरू की है। भुवनेश के भाई-बहन भी परिषदीय विद्यालय में पढ़ रहे हैं। इसी तरह गांव जुझारपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य मानवेंद्र यादव के घर पर लाइब्रेरी की स्थापना की गई। लाइब्रेरी का समय बच्चे अपनी सहूलियत के हिसाब से तय करेंगे। लाइब्रेरी में हिंदी व अंग्रेजी की पुस्तकों के अलावा शैक्षिक चार्ट भी रखे गए हैं। बच्चों ने खुद भी कुछ पुस्तकें तैयार की हैं। इनमें कविताएं व कहानियां लिखी गई हैं। लाइब्रेरी में 40-40 पुस्तकें हैं। वर्षा ने बताया कि लाइब्रेरी शुरू करने का उद्देश्य यह है कि उम्र कोई भी, लोगों को पुस्तकों से जोड़ा जाए। लाइब्रेरी में कोर्स की भी पुस्तकें होंगी, जिसे बच्चों ने देने के लिए कहा है। यहां समाचार पत्र भी रखवाए जाएंगे, ताकि बच्चे देश-दुनिया के घटनाक्रम से वाकिफ हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed