फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Informing students of traffic rules

छात्र-छात्राओं को बताए यातायात के नियम

Tue, 09 Feb 2016 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Tue, 09 Feb 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
डीपीएस सीनियर विंग में यातायात जागरुकता अभियान के  तहत छात्रों को यातायात के नियमों की जानकारी दी। इस कार्यक्रम के  मुख्य अतिथि क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह, क्षेत्रीय सहायक परिवहन अधिकारी, दिनेश कुमार सिंह व राजेश राजपूत व इंडियन हेड इंजरी फ ाउंडेशन‘ के सहायक अरुण श्रीवास्तव ने सभी को रोड सुरक्षा नियमों के बारे में अवगत कराया।  
विज्ञापन


निपुण सिंह ने  सड़क दुर्घटना नियंत्रण का संदेश व रक्षित वार्ष्णेय ने रोचक तथ्यों से सभी का ज्ञान वर्धन किया। यश वर्धन ने समाचारों के माध्यम से सभी को अवगत कराया तो वहीं रजत माहेश्वरी  ने सड़क सुरक्षा सामान्य ज्ञान के प्रश्नों के माध्यम से सभी का ज्ञानवर्धन किया। दिया वार्ष्णेय  ने अंतर्राष्ट्रीय यातायात और सड़क सुरक्षा को सुलभ बनाने के लिए सड़क संकेतों , चिह्नों और प्रतीकों की अंतर्राष्ट्रीय एकरूपता जुड़े विभिन्न तथ्यों को उजागर किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर छात्रों ने सड़कदुर्घटना: कारण और रोकथाम के उपाय विषय पर स्लोगन, पैटिंग व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें चयनित छात्रों को पुरस्कार दिया गया। इंडियन हेड इंजरी फ ाउंडेशन‘ के सहायक अरुण श्रीवास्तव ने सभी छात्रों को बताया कि बसों में स्पीडोमीटर, वायरलैस, अग्निशामक यंत्र व प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स की व्यवस्था होनी चाहिए। परिचालक वाहनों के दरवाजे बंद रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र का कोई अंग बाहर न हो। विक्रम सिंह व दिनेश कुमार सिंह ने छात्रों को कहा कि इस अभियान के माध्यम से लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरुकता आएगी व इसकी नजरंदाजी से होने वाले खतरनाक हादसों से भी बचना सुलभ होगा। विद्यालय की प्रधानाचार्या पल्लवी उपाध्याय ने सभी का धन्यवाद देते हुए कहा कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। एकाग्रता भंग होने पर दुर्घटना हो सकती है। गति सीमा को नियंत्रित रखते हुए यातायात के नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed