{"_id":"69b7eacd76f9c5ff480e21b1","slug":"information-about-mobile-and-data-in-the-census-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयार रहिए: जनगणना में पूछे जाएंगे 36 सवाल, चार होंगे आपके मोबाइल और डाटा के बारे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयार रहिए: जनगणना में पूछे जाएंगे 36 सवाल, चार होंगे आपके मोबाइल और डाटा के बारे में
Mon, 16 Mar 2026 05:05 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 16 Mar 2026 05:05 PM IST
सार
अबकी बार की डिजिटल जनगणना में सभी से पूछा जाएगा कि वह किस तरह का मोबाइल प्रयोग कर रहे हैं, मसलन, साधारण मोबाइल या स्मार्ट फोन। रेडियो का उपयोग भी मोबाइल से जोड़कर देखा जाएगा। मोबाइल में इंटरनेट कितना उपयोग हो रहा है, यह भी जाना जाएगा।
विज्ञापन
मोबाइल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पंद्रह साल बाद होने जा रही जनगणना में पहली बार मोबाइल और डाटा से संबंधित चार सवाल हर किसी से पूछे जाएंगे। यह उन 36 सवालों में शामिल हैं, जो आपके सामने आएंगे। अनुमान के अनुसार 44 लाख की आबादी वाले जिले में वर्तमान में तकरीबन 16 लाख से अधिक मोबाइल उपभोक्ता हैं।
विज्ञापन
अबकी बार की डिजिटल जनगणना में सभी से पूछा जाएगा कि वह किस तरह का मोबाइल प्रयोग कर रहे हैं, मसलन, साधारण मोबाइल या स्मार्ट फोन। रेडियो का उपयोग भी मोबाइल से जोड़कर देखा जाएगा। मोबाइल में इंटरनेट कितना उपयोग हो रहा है, यह भी जाना जाएगा। इससे पूरे जिले में मोबाइल धारकों की संख्या स्पष्ट होगी। अभी तक मोबाइल धारकों का ब्योरा सार्वजनिक नहीं है। यह कंपनियों के पास ही सुरक्षित रहता है।
विज्ञापन
बीएसएनएल के एजीएम ऑपरेशन सत्यप्रकाश ने बताया कि कंपनी के पास लगभग एक लाख से अधिक उपभोक्ता हैं, इसमें अलीगढ़ और हाथरस के उपभोक्ता शामिल हैं। गौर हो कि जियो के तकरीबन 6.65 लाख उपभोक्ता हैं। एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या भी लाखों में है।
विज्ञापन
250 गरीब परिवारों के पास भी हैं स्मार्ट फोन
जिले में हुए गरीब परिवारों के सर्वे में 250 घरों में स्मार्ट फोन मिले हैं। जिले में ऐसे गरीब परिवारों की संख्या लगभग 25 हजार है। जिनको सरकारी सुविधाओं का लाभ दिया जा रहा है।