फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   India will become a Superpower, axis will become a teacher

महाशक्ति बनेगा भारत, धुरी बनेंगे शिक्षक : मंडलायुक्त

Fri, 06 Sep 2019 11:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
India will become a Superpower, axis will become a teacher
एएमयू के सह कुलपति प्रो. अख्तर हसीब - फोटो : CITY OFFICE
अमर उजाला गुरु प्रणाम सम्मान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंडलायुक्त अजयदीप सिंह ने कहा कि भारत महाशक्ति बनेगा और उसकी धुरी शिक्षक बनेंगे। इंसान ही नहीं, बल्कि भगवान के भी गुरु रहे हैं। हर कोई गुरु की वंदना करता है, उन्हें याद करता है। इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित भी किया गया। बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में एएमयू के सह कुलपति प्रो. अख्तर हसीब मौजूद रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को रामघाट रोड स्थित होटल आर्चिड ब्लू में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस ‘शिक्षक दिवस’ के उपलक्ष्य में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में मंडलायुक्त अजयदीप सिंह ने कहा कि श्रीकृष्ण के गुरु संदीपनी मुनि व श्रीराम के गुरु वशिष्ठ हैं। ऐसा कोई नहीं है, जिसका कोई गुरु न हो। गुरु का स्मरण करना चाहिए। उन्होंने समर्पण को स्वार्थ, पुरुषार्थ व परमार्थ में विभक्त किया। कहा, ‘शब्द-शब्द में है ब्रह्म सार, शब्द-शब्द में उपजे प्यार’। शब्द भले ही सीमित हो, लेकिन उसका अर्थ असीमित होना चाहिए।
विज्ञापन

फौरन नहीं मिलती सफलता : प्रो. अख्तर
विशिष्ट अतिथि एएमयू के सह कुलपति प्रो. अख्तर हसीब ने कहा कि भारत के निर्माण में शिक्षक का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि पिछले 20 साल में शिक्षा की गुणवत्ता के साथ इंसानियत भी गिरती जा रही है। सबको संघर्ष करना पड़ता है। फौरन किसी को कुछ नहीं मिलता, क्योंकि ईंट से ईंट जुड़कर ही इमारत बनती है। जब हम अच्छे होंगे, तो सामने वाला भी अच्छा दिखेगा और मिलेगा भी। बातचीत में नम्रता होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक बनाते हैं जिम्मेदार नागरिक : पीरजादा
एएमयू के जनसंपर्क अधिकारी उमर पीरजादा ने कहा कि यूं तो बच्चे को मां जन्म देती है। मगर जिम्मेदार नागरिक बनाने का काम शिक्षक करते हैं। इस तरह का कार्यक्रम करने के लिए अमर उजाला बधाई का पात्र है। शिक्षक ही ऊर्जा को संचारित करने का काम करता है।
आर्थिक रूप से कमजोर बच्चे की करेंगे मदद : धीरेंद्र
सिनर्जी क्लासेज के एजूकेशन हेड डॉ. धीरेंद्र सिंह ने कहा कि यूपी बोर्ड के जो बच्चे आर्थिक रूप से कमजोर हैं, उन्हें सिनर्जी क्लासेज में मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। साथ ही मेडिकल, इंजीनियरिंग की तैयारी में उनकी मदद की जाएगी।
इन्हें मिला सम्मान
शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। इन्हें उनके ही स्कूल के प्रिंसिपल ने पगड़ी पहनाकर व स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। आखिर गुरुओं को सम्मान क्यों दिया जा रहा है, इसकी असल वजह उनके प्रिंसिपल ने बतायी।
डीपीएस से रितु शर्मा, हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल से कल्याणी मजूमदार, ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल से सुधा सिंह, ओएलएफ से अर्चना कुमार, कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल से आदित्य पाठक, विजडम पब्लिक स्कूल से आशीष शर्मा, नर्चर इंटरनेशनल स्कूल से स्वाति शर्मा, नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज से वीरेंद्र सिंह, टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज से मंजरी सक्सेना, अलबरकात पब्लिक स्कूल से रिहाना सईद, मदर्स टच पब्लिक स्कूल से सुषमा शर्मा, विश्व भारती पब्लिक स्कूल से सुनीता वार्ष्णेय, थ्री डॉट्स स्कूल से मनीष कुमार शर्मा, ज्ञान महाविद्यालय से श्रीराम किशन शर्मा, डीएवी से डॉ. अतर सिंह, अग्रसेन इंटर कॉलेज से डॉ. शंभू दयाल, संत फिदेलिस स्कूल से रेणुका मैसी, उच्च प्राथमिक विद्यालय कारेका सदपुरा इगलास से वर्ष 2019 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित यतीश कुमार को सम्मानित किया गया।
ये रहे मौजूद
ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल श्याम कुंतैल, मदर्स टच पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल आरती मित्तल, नर्चर के एडमिन हेड अशोक कुमार, नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल शीलेंद्र कुमार, टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. इंदु सिंह, अलबरकात स्कूल के परीक्षा प्रभारी दीपक कुमार, विश्व भारती पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल सुनीता सिंह, थ्री डॉट्स पब्लिक से अजय कुमार, ज्ञान महाविद्यालय के उप प्राचार्य डॉ. हीरेश गोयल, सिनर्जी क्लासेज से एजूकेशन हेड डॉ. धीरेंद्र सिंह, होटल आर्चिड ब्लू के एमडी राजकुमार गुप्ता, अरोड़ा एडवरटाइजिंग से कमल अरोड़ा, सतीश यादव आदि मौजूद रहे।

ये रहे कार्यक्रम के सहयोगी
- ज्ञान महाविद्यालय
- सिनर्जी क्लासेस
- ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल
- राघव ग्रुप आफ एजूकेशन
- एएस न्यूज

कमिश्नर अजयदीप सिंह।

कमिश्नर अजयदीप सिंह।- फोटो : CITY OFFICE

आर्चिड ब्लू होटल में अमर उजाला द्वारा गुरू प्रणाम कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाएं ।

आर्चिड ब्लू होटल में अमर उजाला द्वारा गुरू प्रणाम कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाएं ।- फोटो : CITY OFFICE

आर्चिड ब्लू होटल में अमर उजाला द्वारा गुरू प्रणाम कार्यक्रम में सम्मानित शिक्षक।

आर्चिड ब्लू होटल में अमर उजाला द्वारा गुरू प्रणाम कार्यक्रम में सम्मानित शिक्षक।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed