फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   India on the path of Vishwa Guru, Modi the builder of the new age: Maurya

भारत विश्व गुरु की राह पर, मोदी नवयुग के निर्माता : मौर्य

Wed, 27 Jul 2022 02:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
India on the path of Vishwa Guru, Modi the builder of the new age: Maurya
रोहिना सिंहपुर में अमृत सरोवर का लोकार्पण करते उप्र उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : CITY OFFICE
प्रदेश के उप मुख्यमत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में देश ही नहीं, दुनिया का नेतृत्व करने की क्षमता है। उन्होंने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में लगातार 20 साल का शासन बिना एक दिन के अवकाश के पूर्ण किया है। इस दौरान वे देश की जनता के लिए समर्पित रहकर सेवा कार्य करते आ रहे हैं। दुनिया में कोई दूसरा ऐसा शासक नहीं है, जिसने लगातार 20 साल तक शासन किया। नि:संकोच कहा जा सकता है विश्वास करो तुम मोदी पर, यह नव युग का निर्माता है, ऐसा नेता इस धरती पर एक बार ही आता है।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री मंगलवार को यहां रघुनाथ पैलेस में भाजपा द्वारा आयोजित मोटी@20 कार्यक्रम को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2001 से लगातार 2012 तक गुजरात की सेवा बतौर मुख्यमंत्री की और इस दरम्यान गुजारत देश का सबसे विकसित राज्य बना। पिछले आठ वर्ष से वह देश के प्रधानमंत्री हैं। भारत दुनिया में अग्रणी भूमिका में है और विश्वगुरु बनने की राह पर है। आज प्रधानमंत्री मोदी की ख्याति देश के गांव-गांव तक है, बच्चा-बच्चा प्रधानमंत्री मोदी को पहचानता है। ऐसा नहीं कि नरेंद्र मोदी हर गांव तक और हर व्यक्ति तक पहुंचे हैं। बस उन्होंने हर व्यक्ति और हर वर्ग को ध्यान में रखकर योजनाएं चलाई हैं। देश का हर व्यक्ति प्रधानमंत्री द्वारा चलाई गई किसी न किसी योजना लाभान्वित हुआ है। चाहे वह जनधन योजना, किसान सम्मान निधि योजना, आयुष्मान स्वास्थ्य योजना, उज्ज्वला योजना जैसी कई दर्जन योजना हैं। जिसके चलते हर व्यक्ति खुद को मोदी से जुड़ा पाता है।
विज्ञापन

विफल करनी होगी जहर फैलाने की कोशिश
केशव मौर्य ने कहा कि जिन्हें देश में मोदी की अगुवाई में यह शासन सहन नहीं हो रहा। वे लोग देश में हर दिन खुराफात का प्रयास कर रहे हैं। इसी का परिणाम है कि पश्चिमी यूपी में दो दिन पहले कांवड़िए के वेष में मजार में आग लगाने की कोशिश की। वह तो पुलिस न पकड़े तो जहर फैलाने का पूरा प्रयास था। हमें ऐसे जहर फैलने वालों की कोशिश विफल करनी होगी। नरेंद्र मोदी की सामाजिक समरसता की दृष्टि पर चलकर सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का रास्ता अपनाना होगा। ये नरेंद्र मोदी की अगुवाई में ही तो संभव हुआ कि प्रदेश में मंदिर व मस्जिदों से लाउड स्पीकर समानता के साथ उतरवाए ग्रए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विपक्ष पर ये कसे तंज--
तब विदेशी मुद्रा खर्च कर खरीदे जाते थे हथियार
उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि पहले देश की सुरक्षा के लिए विदेशी मुद्रा खर्च कर हथियार खरीदे जाते थे। आज देश में डिफेंस कॉरिडोर की स्थापना की गई है। अलीगढ़ उसका केंद्र है। देश की सुरक्षा के लिए देश में ही हथियार तैयार होंगे।
जो जनता के लिए अच्छा वही काम करते मोदी
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा समय-समय पर किए जाने वाले कार्यों का विपक्षी राजनीतिक मित्र विरोध करते रहते हैं, लेकिन मोदी किसी को अच्छा लगे या बुरा लगे इस सोच के साथ काम नहीं करते। वे सिर्फ यह सोचते हैं कि देश की जनता के लिए जो अच्छा हो वह कार्य किया जाए।
भाजपाई बताई गई वैक्सीन से देश हुआ सुरक्षित, चीन खोखला
कोरोना के दौरान देश के वैज्ञानिकों ने कड़ी मेहनत कर वैक्सीन तैयार की। तब विपक्ष के नेता राहुल गांधी व अखिलेश यादव ने इसे भाजपा की वैक्सीन करार दिया। आज उसी वैक्सीन की बदौलत हमारा देश दुनिया में सबसे पहले सुरक्षित है। 200 करोड़ से ज्यादा ने वैक्सीन ले ली है। चाइना की हालत कोरोना के चलते खोखली हो चली है। मगर हम मजबूत हो रहे हैं। इस वैक्सीन को बनते वक्त खुद मोदी ने रिसर्च सेंटर का दौरा किया था।
अब चाइनीज उत्पादों से नहीं मनती होली-दिवाली
उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में बाजार चाइना के माल से भरा रहता था। दीपावली पर चाइनीज झालर और होली पर चाइनीज पिचकारी का प्रयोग होता था। मगर नरेंद्र मोदी ने देश को आत्मनिर्भर बनाते हुए हमारे प्रजापति भाइयों के हाथों के दीपक से घरों को रोशन करने का काम कराया है। अब भारतीय बाजार में भारतीय खिलौनों से बच्चे खेल रहे हैं। भारत 78 प्रतिशत खिलौनों का निर्यात कर रहा है। जो छोटे कारीगर 24-24 घंटे काम कर भी आय के लिए तरसते थे। आज उनकी आमदनी बढ़ रही है।

तब प्रधानमंत्री कहते थे 1 रुपया भेजो 15 पैसा पहुंचता है, अब ऐसा नहीं
केशव मौर्य ने अपने संबोधन में कांग्रेस, सपा, बसपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि भारत की संसद में एक दौर में प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी कहते थे कि मैं एक रुपया भेजता हूं। 15 पैसा जनता तक पहुंचता है। मगर आज ऐसा नहीं है। हमने किसान सम्मान निधि से लेकर तमाम योजनाओं का धन सीधे खातों में भेजा है और पूरा पहुंचा है। अगर इन विपक्षी मित्रों की सरकार होती तो उसका 85 फीसदी धन का भ्रष्टाचार होता। जनता तक नहीं पहुंचता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed