फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Independence day

सरकारी-गैर सरकारी भवनों पर नौ बजे फहराया जाएगा झंडा

Sat, 15 Aug 2020 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Independence day
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर एडीए कार्यालय सतरंगी लाइटों से सजाया गया। - फोटो : CITY OFFICE
स्वतंत्रता दिवस आज है। कोरोना काल में इस बार स्कूलों और पार्कों सहित सार्वजनिक स्थलों पर होने वाले कार्यक्रम तो इस बार नहीं होंगे। मगर, देश के प्रति श्रद्धा और देशभक्ति का भाव पूरे जोश के साथ रहेगा। जिलाधिकारी कार्यालय से शुक्रवार को झंडा रोहण का समय निर्धारित किया गया। डीएम के मुताबिक सभी सरकारी कार्यालयों में सुबह नौ बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रमों के मुताबिक कमिश्नरी में मंडलायुक्त जीएस प्रियदर्शी, कलेक्ट्रेट में डीएम चंद्रभूषण सिंह, पुलिस लाइन में एसएसपी मुनिराज जी, विकास भवन में सीडीओ अनुनय झा तिरंगा फहराएंगे। इसके साथ ही सभी तहसीलों में संबंधित एसडीएम झंडा रोहण करेंगे। वहीं, अन्य सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में उनके अध्यक्षों द्वारा तिंरगा फहराया जाएगा। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने सभी जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि लोगों को इस कोरोना काल में संयम के साथ देशभक्ति की भावना दिखानी होगी। इस दौर में सच्चा देशभक्त वही है, जो कोरोना से लड़ाई में शासन-प्रशासन द्वारा तय किए नियमों का पालन करते हुए अपनी, अपने परिवार और पूरे समाज की इस खतरनाक महामारी से रक्षा कर रहा है।
विज्ञापन

शहर में हाई अलर्ट, रेलवे स्टेशन व होटलों की संघन चेकिंग
स्वतंत्रता दिवस को लेकर शहर में हाई अलर्ट हो गया है। शुक्रवार को क्वार्सी और सिविल लाइंस इलाके में स्थित होटलों और बाजारों में संघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसके साथ ही अधिकारी रेलवे स्टेशन की सुरक्षा का जायजा लेने भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीएम-2 रंजीत सिंह और सीओ तृतीय अनिल समानिया ने बताया कि 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस से पूर्व सुरक्षा व्यवस्था व संदिग्धों की जांच के लिए रेलवे स्टेशन तथा आसपास के होटलों में संघन जांच की गई। प्रथम दृष्टया कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं पाया गया। सीओ एलआईयू तथा स्थानीय थाना पुलिस बल को भी सतर्क किया गया है। टीमों को कोरोना काल में एहतियात के चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं। किसी भी प्रकार की संदिग्धता पर तत्काल संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी। इधर, शहर के अन्य थाना क्षेत्रों में भी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम भ्रमण पर निकली। चेकिंग दस्ते ने लोगों को शांति पूर्ण तरीके स्वतंत्रता का पर्व मनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed