फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   independence day celebration in aligarh

Independence Day: आज धूमधाम से मनेगा स्वतंत्रता दिवस, हर घर फहराया जा रहा तिरंगा, होगा ध्वजारोहण

Fri, 15 Aug 2025 12:11 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 15 Aug 2025 12:11 AM IST
सार

15 अगस्त पर अलीगढ़ शहर को नौ सेक्टरों में बांटा गया है। सभी थानों को अतिरिक्त फोर्स दिया गया है। साथ में शहर को अतिरिक्त पीएसी, आरएएफ व आरआरएफ भी मिली है। इसके अलावा ड्रोन से भी शहर में निगरानी की व्यवस्था रहेगी।

विज्ञापन
independence day celebration in aligarh
स्वतंत्रता दिवस पर लाइटिंग से जगमग हुई नगर निगम की बिल्डिंग - फोटो : संवाद

विस्तार

आज अलीगढ़ जिले भर में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। 15 अगस्त को जगह-जगह ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगान गुंजायमान होगा। इसे लेकर पुलिस व प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां जारी हैं। सुरक्षा के मद्देनजर शहर को नौ सेक्टरों में बांटा गया है। सभी थानों को दो दिन के लिए अतिरिक्त फोर्स दी गई है।

विज्ञापन


मुख्य आयोजन कलेक्ट्रेट और पुलिस लाइन में होंगे। इसके अलावा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय समेत जिले के सभी स्कूल-कॉलेजों में शान से तिरंगा लहराएगा। राजनीति दल व सामाजिक संगठन भी अपने-अपने कार्यालयों पर तिरंगा फहराएंगे। सभी सरकारी भवनों को रोशन किया गया है।
विज्ञापन


एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक के अनुसार शहर को नौ सेक्टरों में बांटा गया है। सभी थानों को अतिरिक्त फोर्स दिया गया है। साथ में शहर को अतिरिक्त पीएसी, आरएएफ व आरआरएफ भी मिली है। इसके अलावा ड्रोन से भी शहर में निगरानी की व्यवस्था रहेगी। किसी भी स्तर पर कानून व्यवस्था की स्थिति न बने। इस बात का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम सेवा भवन

सभी जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। स्वतंत्रता दिवस के महत्व को भावी पीढ़ी को अवगत कराने की आवश्यकता है ताकि देश के भावी कर्णधार स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों से अवगत हो सकें। अमृत काल का महोत्सव इसी उद्देश्य से मनाया जा रहा है। - संजीव रंजन, डीएम
स्वतंत्रता दिवस हमें हमारे वीर बलिदानियों से अवगत करा रहा है। हमें उनको याद करते हुए देश के भविष्य बच्चों को भी उनके बलिदानों से अवगत कराना है। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं सहित यह भी अपील है कि देश के विकास को लेकर हम एकजुट हों और आयोजन हर्षोल्लास पूर्वक मनाएं। - संजीव सुमन, एसएसपी


सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। लोगों से अपील है कि एकजुटता व हर्षोल्लास संग इस महोत्सव को मनाएं और समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लें ताकि हमारा देश विकास की ओर लगातार आगे बढ़ सके। - संगीता सिंह, मंडलायुक्त
सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। लोगों से अपील है कि संयम का परिचय देकर हर्षोल्लास के साथ इस पर्व को मनाएं। कानून न टूटे और न कोई तोड़ पाए। इस बात का खुद सभी ध्यान रखें। देश के विकास की ओर सोचकर संकल्प लें। - प्रभाकर चौधरी, डीआईजी रेंज

एएमयू लाइब्रेरी
ये फोर्स रहेगा तैनात

  • 1 कंपनी आरएएफ
  • 2 कंपनी पीएसी
  • 1 कंपनी आरआरएफ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed