फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Indefinite strike of Dhanipur mandi commissioners started

अलीगढ़ : धनीपुर मंडी आढ़तियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

Sat, 29 Aug 2020 01:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Indefinite strike of Dhanipur mandi commissioners started
धनीपुर मंडी में चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर आढ़ती शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। आढ़तियों ने गल्ला मंडी व्यापारी कल्याण समिति के बैनरतले बैठक कर घटनाओं का खुलासा होने तक हड़ताल जारी रखने का एलान किया। साथ ही गैर जिम्मेदाराना बयान देने वाले मंडी के दो सुरक्षा गार्डों को हटाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार रात चोरों ने धनीपुर मंडी की 7 दुकानों में चोरी कर ली थी। पिछले दो माह में चोरी की तीसरी घटना से नाराज व्यापारी शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। इस मामले में गल्ला मंडी व्यापारी कल्याण समिति की बैठक हुई। अध्यक्ष सुरेश चंद लोधी ने कहा कि लगातार घटनाओं के बावजूद पुलिस एक भी मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। ऊपर से मंडी में तैनात दो गार्डों का बुधवार को हुई घटना के मामले में दिया गया बयान निंदनीय है। उनका कहना था कि चोरी हो गई तो हम क्या करें। दोनों को हटाया जाए। गल्ला मंडी में रात में होने वाली सब्जियों की बिक्री सब्जी मंडी में कराई जाय। घटनाओं का खुलासा होने तक हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर महामंत्री दयानंद गोयल, योगेंद्र सिंह, राजकुमार मितल, मनोज सिंह, मुनेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

सोमवार से धनीपुर मंडी में प्रात: 3 से 7 बजे तक होगा थोक व्यापार
लगातार हो रही चोरी की वारदातों के मद्देनजर डीएम ने धनीपुर मंडी में फल एवं सब्जी की बिक्री का समय बदल दिया है। सोमवार 31 अगस्त से फल व सब्जियों का थोक व्यापार प्रात: 3 बजे से 7 बजे तक किया जाएगा। बताते चलें कि कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत मंडी समेत विभिन्न इकाइयों के कार्यालय समय में परिवर्तन किए गए थे। फल व सब्जियों की बिक्री थोक में रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक हो रही थी। मंडी सचिव अशोक कुमार सोलंकी ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए व्यापारियों को मास्क, सैनिटाइजर एवं सामाजिक दूरी का पालन करते हुए उत्पादों की खरीद-फरोख्त किए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed