फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Increased population in Aligarh

Aligarh News: स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के साथ कम होती मौतें, बढ़ती आबादी, अलीगढ़ पर बढ़ा दबाव

Tue, 12 May 2026 06:23 PM IST
Chaman Kumar Sharma आशीष निगम, अमर उजाला, अलीगढ़
आशीष निगम, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 12 May 2026 06:23 PM IST
सार

शिशु मृत्यु दर में भी गिरावट दर्ज की गई है। वर्ष 2012-13 में यह प्रति हजार लगभग 70 थी, जो अब घटकर करीब 37 रह गई है। 2001 से 2011 के बीच अलीगढ़ जिले की जनसंख्या वृद्धि दर लगभग 22.78 प्रतिशत रही और इसके बाद भी यह रुझान बना हुआ है।

विज्ञापन
Increased population in Aligarh
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के साथ मृत्यु दर में कमी आई है, लेकिन इसके साथ ही आबादी तेजी से बढ़ रही है। जन्म दर में गिरावट के बावजूद कुल जनसंख्या में लगातार इजाफा दर्ज किया जा रहा है, जिससे संसाधनों पर दबाव बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एक अप्रैल 2026 तक अलीगढ़ की आबादी 45,36,367 आंकी गई है। वर्ष 2011 की जनगणना में यह 36,73,889 थी। इस तरह बीते 15 वर्षों में जिले में 8,62,478 लोगों की वृद्धि हुई है। जिले में जन्म दर 26 प्रति हजार है, जो पहले की तुलना में कम हुई है। वहीं, मृत्यु दर घटकर 6.2 प्रति हजार रह गई है। विशेषज्ञों के अनुसार, जब मृत्यु दर में कमी आती है और जन्म दर अपेक्षाकृत ऊंची बनी रहती है तो आबादी में तेजी से वृद्धि होती है।
विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार, शिशु मृत्यु दर में भी गिरावट दर्ज की गई है। वर्ष 2012-13 में यह प्रति हजार लगभग 70 थी, जो अब घटकर करीब 37 रह गई है। लगातार टीकाकरण अभियानों और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को इसका प्रमुख कारण माना जा रहा है। इसके बावजूद कुल आबादी में वृद्धि का क्रम जारी है। 2001 से 2011 के बीच जिले की जनसंख्या वृद्धि दर लगभग 22.78 प्रतिशत रही और इसके बाद भी यह रुझान बना हुआ है। जिले की ग्रामीण आबादी 29,37,089 है, जबकि शहरी क्षेत्र में करीब 16 लाख लोग निवास कर रहे हैं। बढ़ती आबादी के साथ बुनियादी सुविधाओं पर दबाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी जनगणना शुरू हुई है। स्वगणना की प्रक्रिया जारी है। अभी से कुछ कहना मुश्किल है। - प्रमोद कुमार, नोडल अधिकारी जनगणना

लगातार टीकाकरण अभियान से शिशु मृत्यु दर में गिरावट आई है। वर्ष 2012-13 में यह 70 प्रति हजार थी, जो अब घटकर लगभग 37 रह गई है। जन्म दर लगभग 26 प्रति हजार है। एक अप्रैल 2026 तक आबादी 45,36,367 आंकी गई है। - डॉ. दिनेश खत्री, एसीएमओ

Trending Videos

1847 में हुआ था पहला जनगणना प्रयास
ब्रिटिश गजेटियर (1901) के अनुसार जिले में पहली बार 1847 में जनगणना का प्रयास किया गया था, जिसमें कुल आबादी 7,39,356 दर्ज की गई। 1852 की जनगणना के नतीजे 1853 में सार्वजनिक हुए, जिनमें आबादी 10,26,690 बताई गई।

अलीगढ़ की जन्म दर देश और कई राज्यों से अधिक
अलीगढ़ में जन्म दर 26 प्रति हजार है, जो राष्ट्रीय औसत 18.4 से अधिक है। सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार बिहार में 25.8, उत्तर प्रदेश में 23.66, राजस्थान में 22.95, मध्य प्रदेश में 22.56 और छत्तीसगढ़ में 22.38 प्रति हजार जन्म दर दर्ज की गई है। केरल, तमिलनाडु और दिल्ली में यह दर काफी कम है।

आबादी का सफर 
(1921 से 2011 तक)

1921: 10.42 लाख
1931: 11.72 लाख
1941: 13.73 लाख
1951: 15.43 लाख
1961: 17.65 लाख
1971: 21.12 लाख
1981: 25.75 लाख
1991: 24.49 लाख
2001: 29.92 लाख
2011: 36.73 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed