फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   increased fare of electric bus

Aligarh News: इलेक्ट्रिक बस का बढ़ा किराया, कम हुई यात्रियों की संख्या

Fri, 04 Aug 2023 08:26 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 04 Aug 2023 08:26 AM IST
सार

बृहस्पतिवार को बसों का किराया बढ़ने पर यात्रियों और परिचालक में कहासुनी भी हुई। यात्री बढ़े किराये को लेकर उनसे बहस भी करते दिखाई दिए। किराया बढ़ जाने के पहले ही दिन इन बसों में यात्रियों की काफी कम संख्या दिखाई पड़ी।

विज्ञापन
increased fare of electric bus
गांधीपार्क बस स्टैंड से गुजरती इलेक्ट्रिक बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ शहर में संचालित ई- बस सेवा का किराया बढ़ जाने पर इन बसों में सफर करने वाले यात्रियों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि बसों के किराए में बढ़ोत्तरी के बाद इसका बोझ सीधे आम आदमी की जेब पर पड़ा है। ई- बस का किराया एक रुपये से लेकर पांच रुपये तक बढ़ाया गया है। 

विज्ञापन


बस ट्रांसपोर्ट की ओर से संचालित ई-बसों के किराये में वृद्धि कर दी गई है। नगरीय विकास निदेशालय के निर्देश पर महानगर में स्मार्ट सिटी बस सेवा के तहत करीब 25 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा है। उधर, बृहस्पतिवार को बसों का किराया बढ़ने पर यात्रियों और परिचालक में कहासुनी भी हुई। यात्री बढ़े किराये को लेकर उनसे बहस भी करते दिखाई दिए। 
विज्ञापन


किराया बढ़ जाने के पहले ही दिन इन बसों में यात्रियों की काफी कम संख्या दिखाई पड़ी। जबकि ऑटो, ई-रिक्शा में सावरियों की संख्या ज्यादा दिखाई दी। इनके संचालक उनसे पहले वाला ही किराया वसूल रहे हैं। जिससे यात्री ई-बसों की बजाए ऑटो, ई-रिक्शा का प्रयोग करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले यात्री

यात्रियों की सुविधा के लिए शुरू की गई ई-बस सेवा में लगातार किराये में वृद्धि की जा रही है। इसे जनहित में वापस लिया जाना चाहिए। ताकि यात्रियों को राहत मिल सके। - गौरव गुप्ता, नौरंगाबाद

पिछले सात माह में बसों के किराये में दो बार बढ़ोत्तरी की जा चुकी है। जबकि बस संचालन के बाद से तीन बार किराया बढ़ाकर आमजन की जेब पर अतिरिक्त बोझ लादा जा रहा है। - प्रवीन कुमार सिंह, छावनी

किराया बढ़ोत्तरी के बाद बसों में यात्रियों की संख्या कुछ कम जरुर हुई है। हालांकि जब भी कोई नई शुरूआत होती है तब कुछ न कुछ बदलाव जरुर आता है। ऐसा ही ई-बसों के किराये में बढ़ोत्तरी के बाद हो रहा है। धीरे-धीरे सब कुछ सामान्य हो जाएगा और पहले की तरह ही यात्री इन बसों में सफर करेंगे। - सत्येंद्र वर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, रोडवेज, अलीगढ़ परिक्षेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed